ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब पर होगी साइना की नजर, टूर्नामेंट में दिखाएंगी दमखम

सिडनी. साइना नेहवाल ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। मंगलवार को शुरू हो रहे ,50,000 डॉलर (करीब चार करोड़, 76 लाख रुपये) इनामी इस टूर्नामेंट पर साइना की खिताबी नजर रहेगी।
साइना अपने अभियान की शुरुआत क्वालीफायर के खिलाफ करेंगी, जबकि दूसरे दौर में उन्हें चीन की सुन यू से भिडऩा पड़ सकता है। दुनिया की नौवें नंबर की सुन यू के खिलाफ साइना ने तीन मुकाबले जीते हैं, जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। महिला सिंगल्स में एक अन्य भारतीय विश्व की 11वें नंबर की खिलाड़ी पीवी सिंधू को वरीयता नहीं दी गई है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS