मैनपुरी और आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह

X
By - haribhoomi.com |17 March 2014 6:30 PM
मुलायम सिंह के इस फैसले को नरेंद्र मोदी के बनारस सीट से चुनाव लड़ने से जोड़कर देखा जा रहा है।
नई दिल्ली. समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक, मुलायम सिंह मैनपुरी के अलावा पूर्वांचल की आजमगढ़ सीट से भी चुनाव लड़गें। सपा सुप्रीमो फिलहाल मैनपुरी सीट से सांसद हैं, तो आजमगढ़ सीट पर बीजेपी का कब्जा है और रमाकांत यादव यहां से सांसद हैं।
मुलायम सिंह के इस फैसले को नरेंद्र मोदी के बनारस सीट से चुनाव लड़ने से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, पूर्वांचल में मौजूदा लोकसभा में सपा की सबसे ज्यादा सीटें हैं। मोदी के मैदान में उतरने से बीजेपी को यही उम्मीद है कि क्षेत्र में पार्टी अपने पीएम कैंडिडेट के नाम पर ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रहेगी।
बीजेपी की इस रणनीति को काटने के लिए सपा ने खुद अपने अध्यक्ष को आजमगढ़ से उतारने का फैसला किया है। इसके अलावा, यह फैसला पार्टी से दूर होते मुस्लिम वोटरों को साधने की कवायद का हिस्सा है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, क्यों दो सीटों पर खड़े हो रहे हैं मुलायम सिंह-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS