सपा ने की यूपी प्रदेश इकाई भंग, अखिलेश बने रहेंगे अध्‍यक्ष

सपा ने की यूपी प्रदेश इकाई भंग, अखिलेश बने रहेंगे अध्‍यक्ष
X
इससे पहले मंगलवार को मुख्‍यमंत्री ने 36 दर्जा प्राप्त मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया था।

लखनऊ. सपा प्रमुख मुलायम सिहं ने सपा की प्रदेश ईकाई भंग कर दी है। लोकसभा चुनाव में करारी हार को लेकर दो दिन से चल रही समीक्षा के बाद पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव पर दोहरी जिम्मेदारी होने के कारण काम का अधिक दबाव की बात कही थी। इसी के चलते आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी की प्रदेश इकाई को भंग कर दिया।

फ्रंटल संगठनों की यूनिटों को भी भंग कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस इकाई में 15 प्रदेश स्‍तरीय सदस्‍य एवं पदाधिकारी हैं। उल्लेखनीय है कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में मंगलवार को पार्टी प्रत्याशियों से हार के कारण जानने की कोशिश की थी।

बुधवार को जिलाध्यक्षों, महासचिवों और महानगर अध्यक्षों से यही जानने का प्रयास किया। इस दौरान साफ हुआ कि पार्टी पदाधिकारी सरकार के जनहित के फैसले जमीन पर नहीं पहुंचा पाये। मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी भी इस काम में विफल रहे। पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्षों ने मुजफ्फरनगर दंगों से ध्रुवीकरण और पार्टी को नुकसान को पुरजोर ढंग से उठाया था। सबकी सुनने के बाद मुलायम सिंह ने संगठन और सरकार के बीच तालमेल की कमियों को रेखाकित किया।

इसका सार यही था कि अखिलेश यादव के पास मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का दोहरा कार्य है जिससे उन पर खासा दबाव है। सपा मुखिया ने खामियों को दूर करने का इशारा किया। शुक्रवार को सपा की प्रदेश इकाइयों का भंग होना दो दिन के उसी मंथन की परिणति है।

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story