पीएम ने किया जनरल इलेक्ट्रिक के मल्टी मॉडल परियोजना का उद्घाटन, शरद पवार के साथ करेंगे लंच

X
By - haribhoomi.com |14 Feb 2015 12:00 AM IST
अपने संबोधन में मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को विश्व की सबसे तेज गति से विकास करने वाली अर्थव्यस्था बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई. महाराष्ट्र के एकदिवसीय दौरे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनरल इलेक्ट्रिक के मल्टी मॉडल परियोजना का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बताया और पूरी दुनिया को भारत में आकर निर्माण करने का न्योता दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यक्रम मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाते हुए आज पुणे के चाकन में अमेरिका स्थित जनरल इलेक्ट्रि कंपनी के मल्टी मॉडल परियोजना का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को विश्व की सबसे तेज गति से विकास करने वाली अर्थव्यस्था बताया। उन्होंने कहा कि भारत का सकल घरेलू उत्पाद 7.4 फीसद की दर से विकास कर रहा है और ये गति भारत में विकास की गति को और तेज करने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है।
निवेशकों को भारत में आने का न्योता देते हुए उन्होंने कहा कि आप यहां आएं, हम आपके लिए पूरी दुनिया यहीं लाएंगे। इसके अलावा उन्होंने यहां उद्योग लगाने के लिए जरूरी नियमों को 110 से कम करते हुए 20 तक लाने की भी बात कही। पीएम ने कहा कि भारत जहाज निर्माण के क्षेत्र में अपार अवसर प्रदान करता है। जहाज निर्माण के लिए उन्होंने अमेरिकी कंपनी जेई को भी आमंत्रित किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
विज्ञापन
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS