बिहार में विकास की कमी के लिए केंद्र और नीतीश सरकार जिम्मेदार: मोदी

बिहार में विकास की कमी के लिए केंद्र और नीतीश सरकार जिम्मेदार: मोदी
X
मोदी के सभा स्‍थल के आस-पास कड़ी सुरक्षा के इंतजाम कि‍ए गए हैं।
पटना. बिहार के सासाराम में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला। मोदी ने कहा कि मां होकर भी सोनिया गांधी को गरीब और भूख से बिलखते बच्चों की चिंता नहीं है। सोनिया गांधी और शहजादे को किसानों की भी चिंता नहीं है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया और अनाज को सड़ने दिया। मोदी ने कहा कि दिल्ली की सरकार भरोसे लायक नहीं है। उससे संबंध विच्छेद करने का वक्त आ गया है।
मोदी ने कहा कि मीरा कुमार ने बाबू जगजीवन राम के सपनों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा,राज्य के विकास के बिना भारत का विकास नहीं हो सकता। गुजरात में हुए विकास का गुणगान करते हुए मोदी ने कहा कि हमारे राज्य में बिजली चली जाती है तो खबर होती है लेकिन यहां बिजली आ जाए तो खबर होती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इसमें लोगों से झूठ बोला गया है। उन्होंने कहा, ‘ 2009 में उन्होंने 100 दिनों में कीमतें घटाने का वादा किया था। इस बार भी उन्होंने यही वादा किया है। अब इन्होंने लोगों की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंकने का नया प्रयोग किया है।’ भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कभी कभी लोगों के लिए सहानुभूति के शब्द भी कहने चाहिए क्योंकि वे स्वयं एक मां हैं।
नरेंद्र मोदी की बिहार के गया रैली में हंगामा हो गया। मोदी को देखने के लिए लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। इस घटना में में कई लोगों को चोटें भी आई। स्थिति पर नियंत्रण के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करनी पड़ी। लोगों का आरोप हैं कि सुरक्षा इंतजाम पुख्ता नहीं थे इस लिए ऐसी घटना हुई। लोगों ने एक दूसरे पर चप्पलें भी फेंकी लेकिन मोदी के आते ही सब शांत हो गए।
मोेदी की गुमला (झारखंड) रैली-
कांग्रेस के घोषणा पत्र को नरेंद्र मोदी ने झूठ का पुलिंदा करार दि‍या। मोदी ने कहा, घोषणा पत्र गीता, कुरान और बाइबल की तरह होता है लेकि‍न कांग्रेस ने घोषणा पत्र को राजनीति‍क हथकंड़ा बनाकर इसकी पवि‍त्रता को छलनी कर दि‍या। कांग्रेस ने 2004में 2009 में जो वादे कि‍ए वही वादे 2014 में भी कर रही है। आज तक ना तो महंगाई कम हुई, ना कि‍सी को रोजगार मि‍ला। मोदी ने इलेक्‍शन कमीशन से अपील की कि‍, 2009 घोषणा पत्र को कि‍तना लागू कि‍या गया इसका ब्‍यौरा तलब कि‍या जाए, तभी जाकर झूठे घोषणा पत्र जारी करने की परंपरा खत्‍म होगी।

अपने चुनावी दौरे के तहत भाजपा के पीएम कैंडीडेट गुरूवार की पहली रैली को झारखंड में संबोधि‍त करने के लि‍ए पहुंचे हैं। अपने भाषण की पहली लाइन में ही मोदी 16वीं लोकसभा की जगह 14वीं लोकसभा बोल गए। मोदी ने मंच पर पहुंचे ही बि‍रसामुंडा को नमन कि‍या और गुजरात में आदि‍वासि‍यों के लि‍ए कि‍ए गए कामों का बखान कि‍या। मोदी से यूपीए सरकार पर हमला करते हुए कहा कि‍, कांग्रेस सरकार की वि‍फलता के कारण युवा झारखंड से पलायन कर रहे हैं।

क्‍या बोले मोदी-
- मैं आपका सेवक हूं एक बार सेवा का अवसर दें।
- मैंने गुजरात में मैजि‍क कि‍या।
- माइनिंग में टेक्‍नोलॉजी लाने से भ्रष्‍टाचार खत्‍म होकर रॉयल्‍टी 300 करोड़ से एक हजार करोड़ हो गई।
- दि‍ल्‍ली में पहले जयंती टैक्‍स लगता था, तभी फाइल पास होती थी।

- नेता में दम चाहि‍ए, नीति‍यों में नीति‍ चाहि‍ए और इरादे साफ होने चाहि‍ए।
- कांग्रेस ने आदि‍वासि‍यों के लि‍ए कभी कुछ नहीं कि‍या, आदि‍वासी कल्‍याण मंत्रालय की स्‍थापना भी वाजपेयी सरकार ने की थी।
- मोदी का नीतीश पर हमला, कहते थे झारखंड़ हमारी लाश पर बनेगा।
- नेहरू ने झारखंड की मांग की मजाक उड़ाई थी, दि‍ल्‍ली में कांग्रेस होती तो कभी झारखंड़ ना होता।

- हम अटल बि‍हारी के कर्जदार हैं, उन्‍होंने ही हमें झारखंड दि‍या।
- पतझड़ का मौसम समाप्‍त हो रहा है और 16 मई से देश में बसंत की फसल खि‍लेगी।
- माओवादी वि‍चार से प्रेरि‍त और हिंसा में वि‍चार रखती है सरकार।
- हमारी धरती को खून से नहीं बल्‍कि वि‍कास से रंगनी होगी, माओवादि‍यों के हाथ में बंदूक की जगह हल होना चाहि‍ए।

नीचे की स्‍लाइड्स में जानि‍ए, मोदी की रैली से पहले नक्‍सली हमला-

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • 3
  • 4

  • Next Story