बेहतर परिणाम के लिए नीतियों की व्याख्या जरूरी : मोंटेक

नई दिल्ली. मनमोहन सिंह ने आईआईएफटी के स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर कहा ‘भारत का संपर्क वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में हमारे उद्योग और सेवा क्षेत्रों का अप्रत्याशित तरीके से आधुनिकीकरण और विविधीकरण हुआ है।’ सिंह ने कहा कि भारत सूचना प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एवं विकास और नव-प्रवर्तन के लिहाज से वैश्विक केंद्र बनता जा रहा है और वित्तीय क्षेत्र एवं पूंजी बाजारों का भी आधुनिकीकरण हुआ है।
योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने आज कहा कि कैग रपट में जो जानकारी होती है वह उपयोगी हो सकती है लेकिन अंतत: संसद के विचारों को ही माना जाता है। उच्चतम न्यायालय की भी यही राय है। अहलूवालिया ने फिक्की की 86वीं सालाना आम बैठक में कहा ‘उन्होंने उच्चतम न्यायालय के दो न्यायाधीशों ने आगे बढ़कर यह कहा कि कैग संवैधानिक संस्था है। इसकी रपटें उपयोगीं हैं।
इन पर लोक लेखा समिति विचार करेगी। पीएसी के विचार सामने आने के बाद आखिर में संसद में रिपोर्ट पेश होगी और उसका फैसला सामने आयेगा। अहलूवालिया ने कहा ‘‘जो बात हमें महसूस हुई है वह यह कि हम उसी मुद्दे को उठाते हैं जो कि सबसे ज्यादा आलोचनात्मक लगता है और फिर उसी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर दिया जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS