अहमदाबाद में मोदी की चाय पर चर्चा, सुशासन पर की बातचीत

अहमदाबाद.नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में अपनी चाय पर चर्चा शुरू कर दी है। इसके तहत वे एक साथ 1 हजार चाय की दुकानों से जुड़े हैं। मोदी के अहमदाबाद में हो रही चाय पर चर्चा से 300 से ज्यादा जगहों के लोग जुड़े। चाय पर चर्चा में मोदी ने कहा भारतीय समाज में चाय का अपना अलग महत्व है।
उन्होंने कहा की चाय पीते हुए हैं देश, दुनिया, मंगल ग्रह समेत पूरे ब्रह्मांड कि बात कर लेते हैं। उन्होंने कहा की इसी महत्व को देखते हुए उन्होंने चाय पर चर्चा कार्यक्रम की शुरूआत की है। अहमदाबाद में चाय पर चर्चा के दौरान मोदी ने लोगों से सुशासन पर बातचीत की।उन्होंने कहा की विदेशों में जमा काला धन वापस लाएंगे। यह जिम्मेदारी सरकार की होगी। हम काला धन वापस लाने के लिए टास्क फोर्स बनाएंगे। उन्होंने कहा कि काले धन एनडीए की वापस ला सकती है।
सुशासन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम डिग्री से कुछ नहीं कर सकते, स्कील का होना जरूरी है। बिहार के एक व्यक्ति के पूछे गए सवाल के जबाव में कहा कि बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है। पूरे देश मे सबसे ज्यादा आइएएस और मीडिया में बिहार के ही लोग हैं। लेकिन बिहार के कुशासन ने बिहार को तबाह कर दिया है। शिक्षा पर बात करते हुए मोदी ने कहा की हमें श्रम के महत्व को समझना चाहिए। कहा कि स्कूलों मे श्रम की पूरा करना सीखाना चाहिए।
भारत की रेल व्यवस्था के सवाल पर मोदी ने कहा की आज इक्कीसवीं सदी के आधुनिक रेल के बारे में सोचना होगा। हमारे टे्नों के डब्बे पूराने जमाने के हो गए। हमें आधुनिक बदलाव पर सोचना होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे में सुधार की जरूरत है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS