12 साल बाद पासवान ने फिर थाम भाजपा का दामन, बिहार में लोजपा को मिलीं 7 सीटें

X
By - haribhoomi.com |26 Feb 2014 6:30 PM
सीटों के बटवारे के साथ लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए में शामिल हो गई है।
नई दिल्ली. भाजपा और लोजपा का गठबंधन हो गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोनों दलों में गठबंधन की औपचारिक घोषणा भी कर दी गई है। अभी तक की बातचीत में भाजपा रामविलास पासवान की पार्टी को 40 में से 7 सीट देने पर राजी हुई है। बताया जाता है दोनों पार्टियों के बीच अभी हाजीपुर, समस्तीपुर, जमुई, मुंगेर, खगड़िया और वैशाली सीटों को लेकर सहमति हो गई है। दो दिनों से चर्चा सातवीं सीट पर अटकी है जो संभवत: नालंदा हो सकती है। रामविलास पासवान ने कहा कि भाजपा और लोजपा एक परिवार की तरह है। रामविलास पासवान 3 मार्च को मुजफ्फरपुर में होने वाली मादी की रैली में भी शामिल होंगे।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
नीचे की स्लाइड्स में पढ़ें, क्या कहते हैंं रामविलास पासवान-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS