Review: कोरियन मूवी बेस्ड ''एक विलेन'' से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीद, कमप्लीट पैकेज है फिल्म

X
By - haribhoomi |26 Jun 2014 6:30 PM
''एक विलेन'' कोरियन मूवी ''आई सॉ द डेविल'' की स्टोरी पर आधारित है।
मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'एक विलेन' आज रिलीज हो रही है। निर्माता एकता कपूर की मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'एक विलेन' सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रोमांस भी है। गुरु (सिद्धार्थ मल्होत्रा) कम बोलने वाला और निर्दयी इंसान है जो एक नेता के लिए काम करता है। उसके अतीत की कुछ कड़वी यादें हैं, जो उसे रातों को परेशान करती हैं। आयशा (श्रद्धा कपूर ) से मुलाकात होने पर उसकी जिंदगी बदल जाती है। गुरु आयशा को शादी करने के लिए मना लेता है। वह अपनी नौकरी छोड़ देता है और दोनों मुंबई से गोवा आ जाते हैं। उसी दौरान आयशा पर हमला होता है।
अब गुरु को तलाश है हमलावरों की। कौन है हमलावर? हमले के पीछे उसका उद्देश्य क्या है? इसके इर्द-गिर्द घूमती है फिल्म की कहानी। फिल्म में अन्य मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे रितेश देशमुख, आमना शरीफ व कमाल राशिद खान। यही नहीं फिल्म में प्राची देसाई का एक आइटम सांग भी है। फिल्म के संगीतकार हैं अंकित तिवारी, मिथुन, रब्बी अहमद, अदनान धूल आदि। अपनी इस फिल्म के बारे में बताते हुए निर्देशक मोहित सूरी कहते हैं कि 'एक विलेन' एक ऐसे प्यार की बात करती है, जो होना नहीं चाहिए था। यह एक सीधी सादी लड़की और एक गुस्सैल युवा लड़के के बीच की कहानी है। यह एक ऐसी गैरपारंपरिक संगीतमयी प्रेम कहानी है, जो व्याकुल मन से पैदा हुई है।
फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट रहा है, ऐसे में फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीद है। फिल्म में लीड रोल निभा रहे अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने काफी मेहनत की है। दोनों सेलेब्स प्रमोशन के लिए टीवी सीरियल से रियलटी शो हर जगह गए।
एक विलेन’ के रास्ते में आपको कैमरे की खूबसूरती तो मिलेगी, लेकिन कहानी का रोमांस और रोमांच निराश करेगा। तकनीक का मामला तो एकदम फिट है। फिल्म में ऐसा कोई राज नहीं है जो देर तक छुपाया गया हो। फिल्म में कई दृश्यों का दोहराव है। मोहित सूरी ने भट्ट कैंप के बाहर पहली फिल्म बनाई है, लेकिन उन पर अपने स्कूल की छाप है। परंतु उस स्कूल की शिद्दत यहां गायब है। फिल्म में ऐक्टरों का काम अच्छा है। लेकिन फिर भी यह फिल्म एक बार थिएटर में जा कर देखने लायक तो है ही। फिल्म के हिट होने की पूरी उम्मीद है क्योंकि खामियों के बावजूद भी फिल्म आपको बांधे रखेगी।
फिल्म 'एक विलेन' का बजट 25 करोड़ रुपए के करीब आंका जा रहा है। ऐसे में फिल्म को बेहतर शुरुआत मिलती है तो ये पहले वीकेंड में ये अपनी लागत पूरी कर सकती है। पिछले सप्ताह रिलीज हुई फिल्म 'हमशकल्स' का फीडबैक बेहतर नहीं रहा था इसके बावजूद ये फिल्म 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। ऐसे में 'एक विलेन' के रिलीज होने का असर 'हमशकल्स' की कमाई पर भी पड़ सकता है।फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने बताया कि फिल्म 'एक विलेन' दर्द और वास्तविकता से जुड़े रहने की कहानी है। यह एक ऐसी कहानी है, जो आपको एक ही समय में हंसाएगी भी और साथ ही रूलाएगी भी।
‘एक विलेन’ प्रिंट व प्रचार के खर्च सहित 40 करोड़ रुपए में पड़ेगी। एकता कपूर ने सिर्फ भारत के वितरण अधिकार 25 करोड़ रुपए में बेचे हैं।संगीत,सेटेलाइट व विदेश वितरण अधिकारों से उन्हें 22 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। फिल्म प्रदर्शन के पूर्व मुनाफे में हैं और फिल्म व्यवसाय की भाषा में इसे ‘टेबल प्रॉफिट’ कहा जाता है।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, 'एक विलेन' की कुछ दिलचस्प बातें -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS