आखिर क्यों बदला पीएम मोदी ने रेल मंत्री, डॉ. हर्षवर्धन का विभाग बदलने के भी हैं खास कारण

नई दिल्ली. रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्री मंडल का विस्तार करते हुए कई मंत्रियों को नए विभाग आबंटित किए, इसके साथ ही पुराने मंत्रियों के विभागों में भी अहम फेरबदल किए गए। इस पूरे बदलाव की वजह साफ है कि पीएम मोदी अपने तरीके से विकास की दिशा को तय करना चाहते हैं। इन विभागीय फेरबदल में रेल मंत्रालय को सुरेश प्रभु के हवाले किया गया। इससे पहले सदानंद गौड़ा रेल मंत्री थे। आखिर क्यों मोदी को रेल मंत्री बदलना पड़ा।
जानकारी मिली है कि पूर्व रेल मंत्री सदानंद गौड़ा को प्रधानमंत्री की तरफ से रेलवे सुधारों से संबंधित एक सूची सौंपी गई थी। इस सूची में निहित कायरें को निर्धारित समयावधी में पूरे करने के लिए निर्देश जारी किए गए थे। रेल मंत्रालय सौंपे जाने के दौरान यह सहमती बनी थी कि यदि रेलमंत्री अपने विकास के टार्गेट को निर्धारित समयावधी में हासिल ने कर सकें तो उनके स्थान पर दूसरे नेता को यह जिम्मेदारी दी जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS