जानिए क्या है मृत्यु के पूर्वानुमान का रहस्य, पुराणों में भगवान शिव ने दिए हैं संकेत

X
By - haribhoomi.com |29 Sept 2014 6:30 PM
जिसने जन्म लिया है उसे एक दिन इस भौतिक संसार को अलविदा कहना ही है।
नई दिल्ली. इस संसार में जो भी जन्म लेता उसकी मृत्यु तय है। माना जाता है। जन्म के साथ ही व्यक्ति का अंत भी निश्चित हो जाता है। उसकी मौत कैसे होगी, कब होगी, कहां होगी आदि सभी का निर्णय पहले ही हो जाता है। इंसान को कभी नहीं पता चलता कि उसका अंत कितना नजदीक है लेकिन पुराणों के अनुसार भगवान शिव ने स्वयं कुछ ऐसे लक्षणों को बताया है जो मृत्यु के नजदीक होने जैसी बात को स्पष्ट करते हैं। हम जब शीशा देखते हैं तो हमें अपना ही चेहरा नजर आता है लेकिन अगर किसी को अपने अलावा किसी और का चेहरा नजर आने लगे तो यह 24 घंटों के भीतर उसकी मौत का संकेत देता है।
सामान्य तौर पर जब हम तेल या पानी में झांकते हैं तो हमें उसमें अपना अक्स नजर आने लगता है लेकिन जिस व्यक्ति की मौत नजदीक है उसे वह अक्स नजर नहीं आता। पानी और तेल के साथ-साथ शीशे और धूप में भी उसकी परछाई उसका साथ छोड़ जाती है। इसका अर्थ है आगामी 6 महीनों के भीतर उसकी आत्मा उसका शरीर त्याग देगी। मान्यताओं के अनुसार जब व्यक्ति के चेहरे का रंग पीला, सफेद या हल्का लाल पड़ने लगता है तो ये इस बात का लक्षण है कि 6 महीने के भीतर उसकी मौत निश्चित है।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, क्या हैं मौत के संके-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS