बगैर वीजा के रह रहे थे अफ्रीकी छात्र, जालंधर पुलिस ने खंभे से बांधकर की थी पिटाई

X
By - haribhoomi.com |29 Oct 2014 6:30 PM
इराकरामा अइयर निवासी रवांडा और सिनारिनली फेल्केन निवासी ब्रूनई बीसीए के छात्र हैं।
जालंधर. दो दिन पहले एक किराना की दुकान से पैसे चुराते पकड़े गए दो अफ्रीकी छात्रों को अदालत ने रिमांड पर भेज दिया है। पैसे चुराने के दोनों छात्रों को पुलिसकर्मियों द्वारा खम्बे से बांध कर सरे आम एक घंटे तक लगातार पीटा गया था। लोग इस तमाशे का खूब आनन्द उठा रहे थे। दोनों पर आरोप था कि, यह दोनों किसी किराना की दुकान से पैसे चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। इराकरामा अइयर निवासी रवांडा और सिनारिनली फेल्केन निवासी ब्रूनई बीसीए के छात्र हैं। तीसरा फरार स्टूडेंट नकूटी रोजर भी रवांडा का है।
पुलिस की छानबीन में पाया गया की ये सभी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कंम्प्यूटर ऐप्लिकेशन के स्नातक के छात्र है। जबकी विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने इस बात का खंडन किया है।उन्हें बताया की वह सभी अब हमारे छात्र नहीं है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उस स्थान पर भी छानबीन कि जहा यह तीनों एक साथ रह रहे थे। पुलिस ने जांच में पाया कि तीनों लोगों के वीजा कुछ महीने पहले ही समाप्त हो चुके है। जिसके बाद उन्हेंने वीजा के लिए दोबारा आवेदन तक नहीं किया था।
पुलिस अपनी कार्यवाही में कोई कमी नही छोड रही है।सभी व्यक्तियों की पुष्टी करने के लिए पुलिस नें बुरंडी और रवांडा के दूतावासों को ई-मेल भेज कर जानकारी मांगी है। जबकि अफ्रीकी नागरिकों पर हो रहे हमले को लेकर अधिकारियों ने खेद जताते हुए कहा है कि यह साल का ऐसा तीसरा मामला है जिसमे विदेशी लोगों को सरे आम पीटा गया है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, इस मामले पर बीजेपी विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर जताई चिंता-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS