बिहार विधान परिषद में भाजपा-जदयू के नेता भिड़े, जमकर हुई हाथापाई और गाली-गलौच

बिहार विधान परिषद में भाजपा-जदयू के नेता भिड़े, जमकर हुई हाथापाई और गाली-गलौच
X
स्थिति को संभलता न देखकर विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन को स्थगित कर दिया।

पटना. बिहार में भाजपा और जदयू के नेताओं के बीच की तल्खी बढ़ती दिखाई दे रही है। विधान परिषद में गुरुवार को भाजपा नेता सुशील मोदी और जदयू विधान परिषद संजय सिंह के बीच हुई एक टिप्पणी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इतना ही नहीं दोनों पार्टी के नेताओं के बीच हाथापाई और गाली-गलौच भी हुई। स्थिति को संभलता न देखकर विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन को स्थगित कर दिया।

गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे जब वित्त मंत्री विजय चौधरी विधान परिषद में अनुसूचित जाति और जनजाति के बच्चों को पढ़ाई के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्ति के राशि को कम करके 15 हजार रुपए करने पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान सुशील मोदी ने एक सवाल पूछा लेकिन वहीं मौजूद जदयू विधान परिषद संजय सिंह ने सुशील मोदी पर टिप्पणी कर कहा कि सुशील मोदी को बोलने की बीमारी है। संजय सिंह नीतीश कुमार के बगल में बैठे थे। इसके बाद जदयू नेता संजय सिंह के इस टिप्पणी के खिलाफ भाजपा नेताओं ने हंगामा शुरु कर दिया।
भाजपा नेताओं का कहना था कि संजय सिंह अपने इस टिप्पणी पर माफी मांगे। सभी भाजपा नेता सभापति के नजदीक पहुंचने लगे इसी दौरान जदयू के विधायक इसका विरोध करने लगे और भाजपा नेताओं के साथ हाथापाई पर उतर आए। बाद में नीतीश कुमार ने जदयू विधायक को शांत करवाया। सुशील मोदी ने बाद में मीडिया को बताया कि इस जदयू के विधायक मर्यादा को भूल चुके हैं और इस तरह के मामले को नीतीश कुमार बढ़ावा दे रहे हैं।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, कहां-कहां हुए इस तरह के हंगामे-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • 3

  • Next Story