हॉकी वर्ल्ड लीगः लय में लौटी भारतीय हॉकी टीम,जर्मनी को 3-3 से ड्रॉ पर रोका

X
By - haribhoomi.com |13 Jan 2014 11:25 PM IST
बारत ने हीरो हॉकी विश्व लीग के अपने अंतिम पूल मैच में ओलम्पिक चैम्पियन जर्मनी को 3-3 की बराबरी पर रोक दिया।
विज्ञापन
नई दिल्ली. भारतीय हॉकी टीम ने सोमवार को खेले गए हीरो हॉकी विश्व लीग के अपने अंतिम पूल मैच में ओलम्पिक चैम्पियन जर्मनी को 3-3 की बराबरी पर रोक दिया। भारत पूल-ए में चौथे क्रम पर रहा और अब क्वार्टर फाइनल दौर में उसका सामना विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा।
विश्व की नंबर 1 टीम जर्मनी के खिलाफ 10वें नंबर की भारतीय टीम ने उम्मीद से बढ़कर खेल दिखाया। उसने बीते दो मैचों के खराब प्रदर्शन को एक लिहाज से धोते हुए यह साबित कर दिया कि वह जिद पर आने पर किसी भी टीम को हरा सकती है। भारत को न्यूजीलैंड से 1-3 और इंग्लैंड के हाथों 0-2 से हार मिली थी।
भारतीय टीम 68वें मिनट तक 3-2 की बढ़त बनाए हुए थी और उसकी एक असमंभव सी जीत बिल्कुल सामने दिख रही थी, लेकिन थियो स्ट्राकोवस्की ने ऐन मौके पर अपनी टीम के लिए प्रतिष्ठा बचाने वाला गोल कर दिया। इस गोल से जर्मन खेमे में खुशी थी, लेकिन भारतीय हॉकी प्रेमियों का जर्मनी को हारते देखने का सपना अधूरा रह गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
विज्ञापन
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS