इस बार फीका रहा भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन, दूसरे से पांचवें नंबर पर खिसकी टीम

X
By - haribhoomi.com |3 Aug 2014 6:30 PM
भारत की झोली में 15 गोल्ड, 30 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज मेडल आए।
नई दिल्ली. 20वें ग्लासगो कॉमनवेल्थ का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। 23 जुलाई से शुरू हुए इस आयोजन में भारत 64 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा। भारत की झोली में 15 गोल्ड, 30 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज मेडल आए। अगला कॉमनवेल्थ खेल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट में आयोजन होगा। वहीं पिछले साल भारत 101 पदकों के साथ आस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर था। इस बार भारत का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। इंग्लैंड ने 58 स्वर्ण, 59 रजत और 57 कांस्य पदक सहित कुल 174 पदक जीते। ऑस्ट्रेलिया को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
ग्लासगो में 23 जुलाई से शुरू हुए 20वें राष्ट्रमंडल खेल चार साल बाद गोल्ड कोस्ट में मिलने के वादे के साथ रविवार को यहां समाप्त हो गये। जिसमें इंग्लैंड ने 2018 के मेजबान ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत को समाप्त करके सर्वाधिक पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। मेजबान स्काटलैंड के मंत्री अलेक्स सालमंड का मानना है कि ग्लास्गो के खेल हर मायने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि मैंने इन खेलों से काफी उम्मीद लगा रखी थी। मुझे शुरू से विश्वास था कि हम शानदार खेलों का आयोजन कर सकते हैं। हम इसके लिये सात साल से काम कर रहे थे। अब हम पूरे गर्व के साथ बैटन गोल्ड कोस्ट को सौंप सकते हैं।
उसने 49 स्वर्ण, 42 रजत और 46 कांस्य पदक सहित कुल 137 पदक जीते। कनाडा 31 स्वर्ण सहित 82 पदक लेकर तीसरे, मेजबान स्काटलैंड 19 स्वर्ण सहित 53 पदक लेकर चौथे स्थान पर रहा। भारत ने 64 पदक जीते जिसमें 15 स्वर्ण शामिल हैं। इन खेलों के आखिरी दिन 11 स्वर्ण पदकों का फैसला हुआ। बारिश से प्रभावित इस दिन में आस्ट्रेलिया ने पुरूष हाकी और नेटबाल में स्वर्ण पदक जीते। ऑस्ट्रेलिया ने पुरुष हॉकी के फाइनल में भारत को 4-0 से हराकर स्वर्ण जीता। नेटबाल में उसकी टीम न्यूजीलैंड से 58-40 से बदला चुकता करने में सफल रही। जिसने चार साल पहले दिल्ली में उसे हराया था। अगले राष्ट्रमंडल खेल अब 2018 में आस्ट्रेलिया के दक्षिण पूर्व क्वीन्सलैंड के तटीय शहर गोल्ड कोस्ट में होंगे।
फोटो- छत्र सिंह
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, 20वें कॉमनवेल्थ खेल से लौटे भारतीय खिलाड़ी -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS