चीनी सैनिकों ने दो बार की लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश, भारतीय जवानों ने की नाकाम

X
By - haribhoomi.com |4 April 2015 6:30 PM
चौकस भारतीय सैनिकों ने चीनी भाषा में बैनर दिखाए और पीएलए से अपनी ओर लौट जाने को कहा।
नई दिल्ली. लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सैनिक बार बार भारत में घुसपैठ की कोशिशें कर रहे हैं। हाल ही में भारतीय और चीनी सैनिक दो बार एक दूसरे के सामने आ गए। इसी क्षेत्र में पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने अप्रैल, 2013 में तंबू लगा लिए थे जिससे तीन सप्ताह तक गतिरोध रहा था।
इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के अनुसार चीनी सैनिक ओल्ड पट्रोल पॉइंट तक पहुंचने की कोशिश के तहत 20 मार्च और 28 मार्च को बुरत्से और देपसांग क्षेत्रों में आ गए थे। ओल्ड पट्रोल पॉइंट भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा स्थापित अंतिम अड्डा है।
उन्होंने बताया कि पीएलए सैनिकों ने भारतीय सैनिकों को पीछे धकेलने की कोशिश की लेकिन उनकी कोशिशों पर पानी फेर दिया गया है। चौकस भारतीय सैनिकों ने चीनी भाषा में बैनर दिखाए और पीएलए से अपनी ओर लौट जाने को कहा। गौरतलब है कि चीन हर तरफ से भारत को घेरने की कोशिशें कर रहा है। पिछले दिनों चीन ने पाकिस्तान में दो परमाणु प्लांट लगाने के लिए भी मदद की थी।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS