रामदेव ने ताना केजरीवाल पर निशाना, बताया अन्ना आंदोलन का हैकर

रामदेव ने ताना केजरीवाल पर निशाना,  बताया अन्ना आंदोलन का हैकर
X
बाबा रामदेव, ने कहा, केजरीवाल ने भाजपा से क्यों नहीं लिया सपोर्ट।
जालंधर. बाबा रामदेव अपने मन की बात कहने से नहीं हिचकते लेकिन उनकी बातें योगगुरू से राजनीतिक गुरू बनने की कोशिश लगती हें। जिन अरविंद केजरीवाल के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर बाबा रामदेव ने शुभकामनाएं दी थी लेकिन आशंका भी जाहिर की थी कि कांग्रेस केजरीवाल की सरकार चलने नहीं देगी। अब महज दो दिन बाद रामदेव ने केजरीवाल की आलोचना शुरू कर दी है।
भारत स्वाभिमान मंच के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए योगगुरू ने चुटकी लेते हुए कहा कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने यह पद अन्ना हजारे के आंदोलन को हाइजैक कर हासिल किया है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर किए गए अन्ना के आंदोलन का इस्तेमाल कर वह सत्ता तक पहुंचे हैं। रामदेव ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि किसी से सर्मथन न तो लूंगा और न ही दूंगा, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। महान समाजसेवी अन्ना हजारे के आंदोलन पर पैर रखकर सत्ता तक पहुंच गए, लेकिन बाद में उनके सहयोगियों ने अन्ना को कौरव तक कह डाला।
रामदेव ने कहा कि अगर उन्हें सर्मथन लेना ही था तो वह भाजपा का सर्मथन लेते। उनसे बातचीत करते जिस कांग्रेस के खिलाफ उन्होंने आवाज बुलंद कर भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ी, उसी के सर्मथन से सरकार बना दी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को- फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें
ट्विटर पर
नीचे की स्लाइड्स में जाने रामदेव कब करेंगे दिल्ली में रैली-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2

  • Next Story