सजा दंगल, उतरे दिग्गज, हरियाणा में सभी पार्टियों ने घोषित किए अपने उम्मीदवारों के नाम

X
By - haribhoomi.com |18 March 2014 6:30 PM
लोक सभा चुनावी रण में सभी उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं।
हिसार. लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में चुनावी बिसात पूरी तरह से सज चुकी है। जीत के लिए सभी दल जोर आजमाइस कर रहे हैं। प्रदेश में सभी पार्टियां उम्मीदवार घोषित कर चुकी हैं। चुनावी रण में सभी उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं। अब देखना है कि जनता का क्या फैसला आता है। मंगलवार को कांग्रेस ने तीन सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जबकि सात सीटों पर पहले ही घोषणा हो चुकी है। वहीं भाजपा-हजकां गठबंधन भी उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुका है।
गठबंधन में आठ सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर हजकां चुनाव लड़ेगी। ये दोनों नौ सीटों पर प्रत्याशी उतार चुके हैं, जबकि एक सीट सिरसा पर अभी उम्मीदवार उतारा जाना बाकि है। बसपा और आम आदमी पार्टी भी चुनाव के लिए तैयार हैं और अपने दिग्गजों में को मैदान में उतार चुके हैं। सभी पार्टियां अपने-अपने दावों से मतदाताओं को रिझाने की कोशिश में लगी हैं।
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों में हिसार: युद्धवीर ख्यालिया, सिरसा: पूनम चंद रति, भिवानी: ललित अग्रवाल, रोहतक: नवीन जयहिंद, सोनीपत: जयसिंह ठेकेदार, अंबाला: एसपी सिंह, कुरुक्षेत्र: बलविन्दर कौर, करनाल: परमजीत, फरीदाबाद: परषोत्तम जागे, गुड़गांव: योगेन्द्र यादव। बसपा उम्मीदवाराें में हिसार: मांगेराम वर्मा, सिरसा: मांगेराम दहिया, भिवानी: वेदपाल तंवर, रोहतक: विकास यादव, सोनीपत: सुमन सिंह, अंबाला: डॉ. कपूर सिंह, करनाल: वीरेंद्र मराठा, फरीदाबाद: राजेंद्र शर्मा, गुड़गांव: धर्मपाल चुनाव मैदान में हैं।
इनेलो के प्रत्याशियों में हिसार से दुष्यंत चौटाला, रोहतक से शमशेर खरकड़ा, सिरसा से चरणजीत सिंह, भिवानी-महेंद्रगढ़ से राव बहादुर सिंह, सोनीपत से पदम सिंह दहिया, कुरुक्षेत्र से बलबीर सैनी, करनाल से जसविन्दर सिंह सिन्धु, फरीदाबाद से आरके आनंद, गुड़गांव से जाकिर हुसैन और अंबाला से कुसुम शेरवाल शामिल हैं
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS