अबू आजमी ने फिर दिया विवादास्पद बयान कहा, जिसने सपा को वोट नहीं दिया वो सच्चा मुसलमान नहीं

लखनऊ. सपा विधायक अबू आजमी एक बार फिर विवादास्पद बयान देकर चर्चा में हैं। आजमी ने संतकबीर नगर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो इस लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट नहीं देगा वो सच्चा मुसलमान नहीं है। उसका डीएनए टेस्ट कराना पड़ेगा। संत कबीर नगर में कल रात एक जनसभा में उन्होंने कहा कि सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव ही मुसलमानों के सच्चे नेता हैं।
आजमी ने कहा कि मुलायम सिंह ने हमेशा उन लोगाें को जबाव दिया है जिन्होंने मुसलमानों पर निशाना साधा। इससे पहले मिहला विरोधी बयान को लेकर आजमी निंदा झेल चुके हैं। उन्होंने कहा था कि जो महिलाएं सहमति या बिना सहमति के सेक्स करती हैं, उन्हें भी फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS