घने कोहरे ने रोकी कई ट्रेनों की रफ्तार, कई उडानें भी हुईं रद

घने कोहरे ने रोकी कई ट्रेनों की रफ्तार, कई उडानें भी हुईं रद
X
अंबाला क्षेत्र में शाने पंजाब एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस और कालका एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे पीछे चल रही हैं।
नई दिल्ली. घने कोहरे का असर देश भर की रेल सेवाओं पर पड़ रही है। दिल्ली की ओर आने वाली कई ट्रेनें 17 घंटे से ज्यादा विलंब से चल रही हैं। दिल्ली से आने जाने वाली 48 ट्रेनें रविवार की सुबह देरी से चल रही थीं। जिस तरह का कोहरा सोमवार को दिल्ली को अपने गोद में छुपाया बैठा है उससे आशंका है कि कोई भी ट्रेन अपने तय समय पर नहीं पहुंचने वाली है।
अंबाला क्षेत्र में शाने पंजाब एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस और कालका एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे पीछे चल रही हैं। पंजाब में शताब्दी समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें तीन घंटा तक देरी से चल रही हैं। इसी तरह जयपुर में पांच सवारी गाड़ियां देर से पहुंची और कुछ अन्य सवारी गाड़ियां चार घंटे तक विलंब से चल रही हैं।
शीतलहर के कारण मध्य प्रदेश के भोपाल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें पांच घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही हैं। पिछले कई दिनों से जारी कोहरे के कारण उड़ानें रद्द रहने से विमानन कंपनियों को करोड़ों का घाटा उठाना पड़ा है। जेट एयरवेज, इंडिगो, स्पाइस जेट की की चंडीगढ़ से उड़ानें रद्द रहीं।
यूपी में नजीबाबाद सबसे ठंडा
उत्तर प्रदेश में नजीबाबाद का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो राज्य में सबसे कम है। वहीं आगरा का रविवार का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह समान्य से चार डिग्री कम हैं। वहीं एक दिन पहले का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री रहा था। यूपी के दूसरे कई शहरों में भी तापमान समान्य से कम रिकॉर्ड किया गया जिसकी वजह से लोग गला देने वाली ठंड महसूस कर रहे हैं।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, क्या कहना है मौसम विभाग का उत्तर भारत में आई इस ठंड को लेकर -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • 3

  • Next Story