एयरपोर्ट से संदिग्ध युवक गिरफ्तार, IS से जुड़ने के लिए जा रहा था सीरिया

X
By - haribhoomi.com |16 Jan 2015 6:30 PM
पुलिस को शक था कि मोहिउद्दीन नाम का यह युवक is जैसे खतरनाक संगठन में शामिल होने के लिए सीरिया जा रहा था।
हैदराबाद. IS से जुडने के इरादे से जा रहे एक युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। राजीव गांधी अंतराष्ट्रीय एयपोरर्ट पर पुलिस ने इस 32 वर्षीय युवक को अपनी गिरफ्त में लिया। पुलिस को शक था कि मोहिउद्दीन नाम का यह युवक is जैसे खतरनाक संगठन में शामिल होने के लिए सीरिया जा रहा था।
खात बात यह है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी भी इस युवक पर लगातार अपनी नजर बनाएं हुई थी। यह एंजेसी की नजरों में तब आया जब इसने इंटरनेट के माध्यम से आईएस और अन्य जिहादी संगठनों की वेबसाइट को सर्च करना शुरु किया था। इस युवक ने आईएस की वेबसाइट के साथ साथ जिहादी संगठनों और संस्थाओं की शोसल साइट पर भी कई बार मैसेज भेजे थे।
एक अधिकारी के अनुसार, मोहिउद्दीन सलमान का कहना है कि उसकी एक गर्लफ्रेंड भी है जो कि ब्रिटिश है। वह उसी के साथ तुर्की के रास्ते सीरिया जा कर is के साथ जुडने वाला था।
इस्लामिक स्टेट जैसे आंतकी संगठन को आज बच्चा बच्चा जानता है। युवक को पुलिस के द्वारा शुक्रवार को पकड़ा गया था। युवक का पूरा नाम सलमान मोहिउद्दीन बताया गया है। सलमान तुर्की से होते हुए सीरिया जाकर इस्लामिक स्टेट आंतकी संगठन से जुड़ने की तैयारी में था। कपड़ा व्यापारी अहमद मोहिउद्दीन का बेता सलमान पिछले अक्टूबर को ही अमेरिका से वापस आया था। अमेरिकी खुफिया एंजेसियों ने भी लगातार सलमान पर अपनी कड़ी नजर बनाई हूई थी।
आपको बता दें कि सलमान हबीबनगर पुलिस स्टेशन के अंदर आने वाले बाजार घाटका का निवासी है। इसने साल 2008 में विकाराबाद के अनवरुल उलूम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से बीटेक भी किया हुआ है। इसके तीन साल बाद 2011 में मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए यह युवक टेक्सस भी गया था। लेकिन वह अपने इस नापाक इरादे में कामयाब हो पाता पुलिस द्वारा उसे राजीव गांधी एयरपोर्ट पर ही पकड़ लिया गया।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, कुछ और बातें -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS