लीबिया दो आतंकी ग्रुप में मुठभेड़, 24 की मौत

त्रिपोली. लीबिया के दूसरे सबसे बड़े शहर बेंगाजी में एक मिलिशिया ग्रुप और इस्लामिक आतंकवादियों के बीच संघर्ष में 24 लोग मारे गए जबकि 140 से अधिक लोग घायल हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने आज यह कि जानकारी दी। प्रत्यक्षदॢशयों के मुताबिक, रिटायर्ड मेजर जनरल खलीफा हफ्तार की अगुवाई में एक मिलिशिया ग्रुप सेना ने कल डॉन इलाके में इस्लामिक आतंकवादियों के ठिकानों पर कार्रवाई की। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच संघर्ष छिड़ गया।
गौरतलब है कि लीबिया में वर्ष 2011 में अपदस्थ किए गए गद्दाफी सरकार के बाद से राजनीतिक उथल-पुथल काफी तेज हो गई है और सरकार इस पर काबू करने में असफल रही है। लीबिया में चीफ ऑफ स्टाफ, अब्देसलेम जदल्लाह अल-सालिहिन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह हमला आंतरिक सरकार लारा अधिकृत नहीं था। उन्होंने कहा कि वह सशस्त्र बल लारा बेनघाजी पर नियंत्नण की कोशिश करने वालों का विरोध करते हैं। लीबिया के कायर्कारी प्रधानमंत्नी अब्दुल्लाह थिन्नी ने इन संघर्षों की निंदा की है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS