चीन: हुनान प्रांत में मिला 1300 साल पुराना विलुप्त पेड़!

चीन: हुनान प्रांत में मिला 1300 साल पुराना विलुप्त पेड़!
X
इन पेड़ों को स्थानीय ग्रामीण लोगों ने बेहतर तरीके से संरक्षित कर रखा है।

बीजिंग. चीन के हुनान प्रांत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां मध्य चीन के हुनान प्रांत में एक विलुप्तप्राय श्रेणी का 1300 वर्ष पुराना पेड़ पाया गया है।

ये भी पढ़ें : आतंकवाद के खिलाफ भारत-पाक का साथ देगा चीन

चीन की समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक यह सदाबहार प्रजाति का टे
क्सस चीनेंसिस
पेड़ योंगझोउ शहर के शुनहुआंगशन राष्ट्रीय वन पार्क में मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक इस पेड़ की लंबाई 35 हैं जबकि गोलाई में यह पेड़ 2.2 मीटर है। इसके आस-पास दो और छोटे पेड़ भी हैं।
शिन्हुआ के मुताबिक, इन तीनों ही पेड़ों को स्थानीय ग्रामीण लोगों ने बेहतर तरीके से संरक्षित कर रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा माना जाता है कि टैक्सस चीनेंसिस एक विलुप्तप्राय पौधा है, जो 25 लाख वर्षों से अस्तित्व में है। इससे कुछ बीज निकलते हैं। ये पौधा केवल गर्म और गीले जगहों पर ही होता है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर-

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story