100 इको सेंसेटिव जोन को मार्च में मिलेगी मंजूरी!

X
By - haribhoomi.com |25 Feb 2015 6:30 PM
देश में कुल 600 ईएसजेड हैं, जिसमें 130 अंडमान में हैं।
नई दिल्ली. पर्यावरण और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए बेहद अहम माने जाने वाले 100 संवेदनशील पारिस्थिकीय जोन (ईएसजेड) को केंद्रीय पर्यावरण-वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय अगले महीने मार्च के मध्य तक अधिसूचित कर देगा। अभी इन ईएसजेड से संबंधित प्रस्तावों पर मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति विचार कर रही है।
यहां राजधानी में बीते दिनों हुए एक कार्यक्रम से इतर हरिभूमि से खास बातचीत में पर्यावरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव हेम पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में कुल 600 ईएसजेड हैं, जिसमें 130 अंडमान में हैं। अंडमान में जो 130 ईएसजेड हैं वो सारा संरक्षित इलाका (पीए) है। इनमें से मंत्रालय ने करीब 40 को अधिसूचित कर दिया है और करीब 100 से जुड़ा कार्य अलग-अलग स्तरों पर चल रहा है।
उनमें से एक ईएसजेड दिल्ली और उत्तर-प्रदेश की सीमा से सटा हुआ ओखला बर्ड सेंचुरी के आसपास का इलाका भी होगा। इसमें सेंचुरी की बाउंड्रीवॉल से बाहर करीब 100 से 1.27 मीटर तक के इलाके को ईएसजेड घोषित किया जाएगा। इसके बाद इस इलाके में किसी भी तरह का निर्माण नहीं होगा, खनन गतिविधियां बंद रहेंगी, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली तमाम गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए,पूरी खबर -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS