Logo
election banner
Goldy Brar Death: पंजाबी गायक सिद्ध मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या हो गई है। अमेरिक के एक न्यूज चैनल ने यह दावा किया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मंगलवार की शाम करीब  5:25 बजे गोल्डी बराड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Goldy Brar Death:पंजाबी गायक सिद्ध मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या हो गई है। सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि अर्श डल्ला-लखबीर गैंग ने गोल्डी बराड़ की हत्या की जिम्मेदारी ली है। अमेरिका के एक न्यूज चैनल ने यह दावा किया है।अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मंगलवार की शाम करीब  5:25 बजे गोल्डी बराड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अमेरिका के फेयरमोंट स्थित होल्ट एवेन्यू में अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि गोल्डी बराड़ अपने घर के बाहर कुछ दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात शख्स वहां पहुंचे और गोल्डी बराड़ पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।

गोल्डी बराड़ के परिवार ने नहीं की है मौत की पुष्टि
अचानक हुई फायरिंग में गोल्डी बराड़ और उसका एक अन्य सहयोगी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।अमेरिकी चैनल ने स्थानीय पुलिस अपुसर लैसली विलियम्स के हवाले से बताया है कि इस फायरिंग के बाद दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से एक शख्स की मौत हो चुकी है। जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह कथित तौर पर गोल्डी बराड़ ही था। हालांकि, अभी तक गोल्डी बराड़ की गैंग या उसके परिवार की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। आम तौर पर गोल्डी बराड़ गैंग किसी भी अहम जानकारी को सार्वजनिक करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेता रहा है।

अर्श डल्ला और लखबीर गैंग ने किया दावा
अर्श डल्ला-लखबीर गैंग को गोल्डी बराड़ गैंग का प्रमुख प्रतिद्वंदी माना जाता है। अर्श डल्ला और लखबीर ने यह दावा है कि आपसी दुश्मनी के कारण उसने गोल्डी बराड़ की हत्या करवाई है। हालांकि इंडिया में बैठे गोल्डी बरार के सहयोगी लॉरेंस बिश्नोनई ने भी गोल्डी की हत्या की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि गोल्डी बराड़ को भारत सरकार ने इसी साल आतंकवादी घोषित किया है। सुरक्षा एजेंसी लगातार गोल्डी बराड़ की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। अभी तक भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वाकई गोल्डी बराड़ की हत्या हो चुकी है। 

अमेरिका में हुई गोलीबाड़ी में 4-5 लोगों की मौत की खबर
अमेरिकी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक पुलिस अफसरों ने इस बात की पुष्टि की है अमेरिका में मंगलवार की शाम फायरिंग हुई। इस फायरिंग में 4-5 लोगों की मौत होने का दावा किया जा रहा है। इस गोलीबारी में कुछ भारतीयों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। ऐसी भी संभावना जाहिर की जा रही है कि अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई इस फायरिंग में कुछ अमेरिकी गैंगस्टर भी शामिल हो सकते हैं। बता दें कि पहले भी कई मौकों पर भारत द्वारा आतंकी घोषित किए गए लोगों की विदेशी धरती पर हत्या हो चुकी है, लेकिन एक या दो दिन बाद भारतीय रक्षा एजेंसियां ने पुष्टि करती है कि उक्त आतंकी की हत्या नहीं हुई है। ऐसे में इस मामले में अभी सुरक्षा एजेंसियों की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। 

गोल्डी बराड़ के पिता पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर रहे हैं
गोल्डी बराड़ जन्म स्थान पंजाब का मुक्तसर साहिब जिले में है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है, हालांकि जुर्म की दुनिया में आने के बाद से वह नए नाम से मशहूर हो गया। गोल्डी बराड़ के पिता पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। पंजाब समेत कई राज्यों में गोल्डी बराड़ के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है। कभी उसके अमेरिका तो कभी कनाडा में होने की खबरें सामने आती रही हैं। गाेल्डी बरार बीते तीन साल से देश से बाहर है। वह विदेश में ही रहकर भारत में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता रहा है। गोल्डी बराड़ को पंजाब की जेल में बंद लाॅरेंस बिश्ननोई का खास गुर्गा बताया जाता है। हाल ही में फिल्म अभिनेता सलमान खान के बाहर फायरिंग करवाने में भी इसी गैंग के गुर्गो के शामिल होने का पता चला है।

चचेरे भाई के मर्डर के बाद गोल्डी ने की अपराध जगत में एंट्री
गोल्डी बराड़ ने अपने चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद अपराध की दुनिया एंट्री ली। गुरलाल बराड़ पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट लीडर था। 11 अक्टूबर 2020 की रात गुरलाल बराड़ की हत्या चंडीगढ़ में एक क्लब के बाहर कर दी गई थी। अपने चचेरे भाई की मौत का बदला लेने के लिए गोल्डी अपराध की दलदल में उतर गया। चूंकि गुरलाल बराड़ लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी था, इसलिए लॉरेंस गैंग ने गोल्डी का भरपूर साथ दिया। गुरलाल के मर्डर के बाद लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया कि बदला लिया जाएगा। अब नया जंग लड़ा जाएगा और पंजाब की सड़कों पर खून नहीं सूखेगा। 

2021 में स्टडी वीजा पर देश छोड़कर कनाडा भागा था गोल्डी
18 फरवरी को फरीदकोट यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल सिंह की हत्या कर दी गई। इसमें गोल्डी बराड़ के शामिल होने की बात सामने आई। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इस बीच गोल्डी बराड़ पर हत्या, अपहरण और उगाही के कई मामले दर्ज भी हो चुके थे। पुलिस का शिकंजा कसता देख गोल्डी बराड़ ने भारत छोड़ने का फैसला किया। उसने तिकड़म भिड़ा कर कनाडा का स्टूडेंट वीजा हासिल कर लिया। साल 2021 में वह इसी स्टूडेंट वीजा की मदद से कनाडा भाग गया। इसके बाद से वह विदेश से ही आपराधिक गतिविधियों को ऑपरेट कर रहा था। 

ऐसे में पुलिस से बचने के लिए उसने देश से भागने का फैसला किया।
इस बीच गोल्डी बराड़ स्टडी वीजा पर कनाडा पढ़ाई करने जा चुका था। मगर गुरलाल की हत्या के बाद वह जरायम की दुनिया में कूद पड़ा। कनाडा से ही गोल्डी ने हत्याओं की साजिश रचनी शुरू की और कई वारदातों को अपने गुर्गों से अंजाम दिलवाया। इन्हीं में एक वारदात थी गुरलाल सिंह की हत्या। 18 फरवरी 2021 को पंजाब के फरीदकोट में जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोल्डी बराड़ ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने की खातिर ही यूथ कांग्रेस नेता को मरवाया था। 

मई 2022 में  सिद्ध मूसेवाला की हत्या के बाद सुर्खियों में आया गोल्डी
29 मई 2022 कुछ अपराधियों ने पंजाब के मानसा जिले स्थित जवाहरके गांव के पास पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी। सिद्धू मूसेवाला पर ऑटोमैटिक हथियारों से दर्जनाें राउंड गोलियां चलाईं गई। इस हमले में सिद्धू मूसेवाला की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के चंद घंटे बाद ही गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हज्या की जिम्मेदारी ले ली। गोल्डी ने कहा कि मोहाली में मिड्डूखेड़ा की हत्या में शामिल लोगों की मूसेवाला ने मदद की। मूसेवाला के मैनेजर ने मिड्डूखेड़ा के हत्यारों को शरण दी। मिड्डूखेड़ा हमारा भाई थी। इसलिए हमने मूसेवाला की हत्या करवा दी। साथ ही मुक्तसर जिले के मलौट में रणजीत सिंह ऊर्फ राणा सिद्ध की हत्या में भी गोल्डी बराड़ के शामिल होने का पता चला था।

1 जून को भारत सरकार ने गोल्डी को घोषित किया था आतंकी
भारत सरकार इसी साल 1 जनवरी को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आतंकवादी  घोषित करार कर चुकी है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिस जारी किया था। गृह मंत्रालय ने कहा था कि गोल्डी बराड़ को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकी घोषित किया जाता है। गोल्डी बराड़ के खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ संबंध पाए गए थे। गोल्डी बराड़ को क्रॉस बॉर्डर एजेंसियों से मदद मिलने की बात भी सामने आई थी। ऐसा दावा किया गया था कि वह कट्टरपंथी विचारधारा का समर्थन करता है। गृह मंत्रालय के मुताबिकगोल्डी बराड़ राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है। वह नेताओं को फोन कर धमकाने और उनसे फिरौती मांगने की गतिविधियों में शामिल रहा है।

jindal steel Ad
5379487