Logo
election banner
Godrej Billionaire: गोदरेज घराने की तीसरी पीढ़ी के सदस्य रिशाद कैखुशरु नौरोजी अभी 72 साल के हैं। ग्रुप की कई कंपनियों में उनकी ज्वाइंट होल्डिंग का वैल्यूएशन मई 1 को 7,050 करोड़ रुपए के आसपास था। 

Godrej Billionaire: भारत के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल गोदरेज ग्रुप के रिशाद कैखुशरु नौरोजी ने अपने परिवार के लिए एक अहम फैसला लिया है। उन्होंने गोदरेज समूह की कंपनियों में अपने शेयरों का अधिकांश हिस्सा अपने भतीजों और भतीजियों के बीच बांटने का निर्णय लिया। रिशाद नौरोजी अभी 72 साल के हैं। वे गोदरेज घराने की तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं। ग्रुप की कई कंपनियों में नौरोजी की ज्वाइंट होल्डिंग का वैल्यूएशन मई 1 को 7,050 करोड़ रुपए के आसपास था। 

नौरोजी के फैसले से परिवार को मिला संदेश
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इसके मुताबिक, नौरोजी ने एक अनोखा कदम उठाते हुए परंपरागत विरासत प्रथाओं से हटकर फैसला लिया है। उन्होंने ऐसा कर परिवार को संदेश दिया है कि संपत्ति का वितरण भी परिवार के संगठन और भविष्य की देखभाल के लिए जरूरी है।

इन दो भागों में बंटा 127 पुराना गोदरेज ग्रुप
बता दें कि गोदरेज ग्रुप का बंटवारा हो चुका है। अब समूह दो भागों में बंट गया है। गोदरेज परिवार के मुख्य सदस्य आदि-नादिर गोदरेज और उनके चचेरे भाई जमशेद गोदरेज के बीच बंटवारा हुआ है। इसके तहत गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप पर जमशेद गोदरेज और उनकी बहन स्मिता कृष्णा के परिवार का नियंत्रण होगा। जबकि नादिर और आदि गोदरेज के परिवार गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप का हिस्सा बनेंगे।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं रिशाद नौरोजी?
रिशाद नौरोजी के पास गोदरेज ग्रुप की कई लिस्टेड और गैर-लिस्टेड कंपनियों में हिस्सेदारी है। इसमें गोदरेज एग्रोवेट, गोदरेज कंस्यूमर, गोदरेज प्रॉपर्टीज और गोदरेज इंडस्ट्रीज शामिल हैं। इन कंपनियों में नौरोजी की ज्वाइंट होल्डिंग का वैल्यूएशन मई 1 को करीब 7,050 करोड़ रुपए के आसपास था।

वन्यजीव संरक्षण में रुचि रखते हैं रिशाद नौरोजी 
रिशाद नौरोजी की व्यक्तिगत रूप से वन्यजीव संरक्षण में काफी रूचि है। उन्होंने 2006 में "Birds of Prey of the Indian Subcontinent'" बुक भी लिखी है। इसके अलावा 2011 में मुंबई में रैप्टर रिसर्च और कंसर्वेशन फाउंडेशन की शुरुआत भी की। अपनी अपार धन संपत्ति और स्थिति के बावजूद नौरोजी ने एक साधारण जीवन जीने की राह चुनी है। वह अविवाहित हैं और अपनी नास्तिक सोच को खुले तौर पर सबके सामने रखते हैं।

jindal steel Ad
5379487