Logo
election banner
JP Nadda MP Visit Updates: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 अप्रैल को तीसरी बार MP दौरे पर हैं। मंगलवार दोपहर 1 बजे खजुराहो एयरपोर्ट में वीडी शर्मा ने स्वागत किया। टीकमगढ़, सतना, रीवा और कटनी में चुनावी सभा है।

JP Nadda MP Visit Updates: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 23 अप्रैल को मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। मंगलवार दोपहर खजुराहो एयरपोर्ट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनका स्वागत किया। रीवा की चुनावी सभा में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, चुनाव में लोकलुभावने वादे कर उन्हें भुला देना कांग्रेस की नीति रही है। इस समय सारी विपक्षी पार्टियां इकट्ठी हो गई हैं, लेकिन उन्हें बेटा, बेटी और दामाद के बाहर कुछ दिखता ही नहीं है। 

लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं को सशक्त किया। मैं मध्य प्रदेश सरकार को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने महिलाओं के लाड़ली बहना योजना को आगे बढ़ाया। इस योजना ने सभी बहनों को ताकत दी है। 13 लाख से ज्यादा बहनें उच्च शिक्षा ले रही हैं। 

टीकमगढ़ में विपक्ष पर बरसे जेपी नड्डा 

  • जेपी नड्डा ने कहा, आपने कभी सोचा था कि भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। लेकिन 200 वर्षों तक राज करने वाले ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। 2024 में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइए तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने टीकमगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। कहा, इंडिया गठबंधन के आधे नेता जेल में हैं और आधे नेता बेल में हैं। इन्हें भूलकर भी सत्त मत सौंपना। 
  • भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने देश की 40 फीसदी गरीब आबादी को 5 लाख का आयुष्मान कार्ड दिया है। जिससे वह मुफ्त इलाज करा सकते हैं। इस देश में अब 70 साल की उम्र पार कर चुके लोगों के लिए मुफ्त उपचार की व्यवस्था की जाएगी। 
  • जेपी नड्डा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने मेड इन चाइना की तर्ज पर मेड इन इंडिया बनाया। टीकमगढ़ सहित देशभर में वंदे भारत ट्रेनें चलाई। टीकमगढ़ और छतरपुर में मेडिकल कॉलेज खोलने जा रहे हैं। यह विकसित भारत का संकल्प है। 
  • जेपी नड्डा ने इंडिया गठबंधन को भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बताते हुए। कहा, इनके नेता आधे जेल में हैं और आधे बेल में हैं। जनता से पूछा भ्रष्टाचारियों को सत्ता में सौंपना चाहेंगे क्या? 
  • कांग्रेस और सपा सरकारों के कथित घोटाले गिनाते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा, विपक्ष के लोग रैली में दो खाली कुर्सियां करते हैं, लेकिन मैं कह देना चाहता हूं कि तीसरा टर्म आने दीजिए। फिर जांच कराएंगे और सारे भ्रष्टाचारियों को जेल भेजेंगे। 

रीवा सतना भी जाएंगे जेपी नड्डा 
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का 21 दिन में तीसरा मध्य प्रदेश दौरा है। इससे पहले वह जबलपुर, छिंदवाड़ा और शहडोल में चुनावी सभाएं कर चुके हैं। इंदौर और उज्जैन भी पहुंचे थे। टीकमगढ़ के बाद भाजपा अध्यक्ष सतना, रीवा और कटनी में भी चुनावी सभाएं और रोड-शो करेंगे। 

5379487