Logo
election banner
जीएसटी के स्टेट टैक्स आफिसर को नोटिस जारी किया गया था। जिसके बाद संतोषजनक जवाब न मिलने पर कमिश्नर रजत बंसल ने सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही 5 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जीएसटी के स्टेट टैक्स आफिसर को नोटिस जारी किया गया था। जिसके बाद संतोषजनक जवाब न मिलने पर कमिश्नर रजत बंसल ने सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा पांच कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। परिवहन चौकी पर वसूली की शिकायत पर स्टेट टैक्स आफिसर की निलंबन की कार्रवाई की गई है। 

जीएसटी द्वारा जारी निलंबन आदेश में लिखा है कि, कार्य मे लापरवाही और अनियमितता की शिकायत पर आयुक्त द्वारा महासमुंद के राज्य कर अधिकारी नन्द कुमार कुर्रे को निलंबित किया जाता है। चुनाव मे मतदाताओं को प्रभावित करने और बांटे जाने वाली वस्तुओं के परिवहन की जांच के लिए ओड़ीशा राज्य की अंतरराज्यीय सीमा पर अवस्थित चेक पोस्ट पर ड्यूटि के दौरान कुर्रे द्वारा अनियमितता किए जाने की शिकायत मिली थी। जिसे गंभीरता से लेते हुये प्रारम्भिक जांच के पश्चात आयुक्त द्वारा निलंबित किया जाता है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय संभाग एक रायपुर होगा।

समीक्षा बैठक में किया गया था निर्देशित 

राज्य कर आयुक्त द्वारा संयुक्त आयुक्त राज्य कर रायपुर संभाग एक एवं दो की 18 एवं 19 अप्रैल को ली गई थी। समीक्षा बैठक में संयुक्त आयुक्तों को भी निर्देशित किया गया है कि, वे भी अपने अधीनस्थ अधिकारियों पर प्रशासनिक नियंत्रण रखें। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही करें। संयुक्त आयुक्त राज्य कर रायपुर संभाग-एक द्वारा दो राज्य कर निरीक्षकों दीपा उधवानी तथा विमल खांडेकर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

इन्हें जारी किया गया कारण बताओ नोटिस 

इसी प्रकार रायपुर संभाग-दो के संयुक्त आयुक्त द्वारा अपने अधीनस्थ 5 अधिकारियों श्वेता चंद्राकार, सहायक आयुक्त प्रभाकर उपाध्याय राज्य कर अधिकारी, राकेश अरोरा, राज्य कर अधिकारी, प्रीति बघेल और मुकेश कश्यप सहायक ग्रेड 3 को कारण कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

5379487