Logo
election banner
Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में शतक ठोका। इसके बाद सुनील गावस्कर ने उनसे मजेदार सवाल पूछा।

नई दिल्ली। यशस्वी जायसवाल का आखिरकार आईपीएल 2024 में बल्ला बोला। राजस्थान रॉयल्स के इस बैटर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद शतक ठोका। उनके इस शतक की मदद से राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से हरा दिया और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। इस पारी के बाद सुनील गावस्कर ने यशस्वी से मजेदार सवाल पूछा। 

मैच के बाद सुनील गावस्कर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ यशस्वी जायसवाल के शानदार रिकॉर्ड को लेकर सवाल पूछा। यशस्वी ये मुंबई के खिलाफ आपका दूसरा शतक है। आप खुद मुंबई के लड़के हैं और यहां से खेलते हैं। ऐसी कौन सी बात है जो आपको मुंबई के खिलाफ शतक बनाने के लिए प्रेरित करती है। क्या आप दूसरी टीम के खिलाफ शतक नहीं ठोक सकते हैं?

एमआई के खिलाफ जयसवाल के असाधारण रिकॉर्ड से चकित होकर, एक संभावित सवाल पूछा: "यशस्वी! सुनील यहाँ। यह मुंबई इंडियंस के खिलाफ आपका दूसरा शतक है। और आप मुंबई के लड़के हैं। यह क्या है क्या यह आपको उनके खिलाफ शतक बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है?
क्या आप दूसरों के खिलाफ ये शतक नहीं बना सकते?"

यशस्वी का मुंबई के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड
इस सवाल का यशस्वी ने बड़ा मजेदार जवाब दिया। इस बाएं हाथ के बैटर ने कहा, "कुछ नहीं। यह सिर्फ इतना है कि मुझे लगता है कि मैं वह करने की कोशिश कर रहा हूं जो मैं अच्छा करता हूं। कुछ दिन कठिन होते हैं, कुछ दिन अच्छे होते हैं। और मैं बस खेल रहा था, मेरे मन में कुछ भी नहीं था।"

यशस्वी ने मुंबई के खिलाफ दूसरा शतक लगाया
यशस्वी ने इससे पहले भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक लगाया था। वो इस तरह से मुंबई के खिलाफ दो शतक लगाने वाले बैटर बन गए। यशस्वी आईपीएल में ही एक ही टीम के खिलाफ 2 शतक जमाने वाले छठे बैटर हैं। इस लिस्ट में पहला नाम केएल राहुल का है, वो मुंबई के खिलाफ ही 3 सेंचुरी जमा चुके हैं। 

केएल राहुल 3 शतक जमा चुके
यशस्वी जायसवाल ने इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही शतक लगाया था. इस तरह वे मुबई के खिलाफ दो शतक लगाने वाले बैटर बन गए हैं. यशस्वी जायसवाल आईपीएल में एक ही टीम के खिलाफ 2 शतक लगाने वाले छठे बैटर हैं. इस लिस्ट में पहला नाम केएल राहुल का है, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही तीन शतक लगाए हैं.

5379487