Logo
election banner
बॉलीवुड इंडस्ट्री की स्टार किड नीसा दवगन का 20 अप्रैल को 21वांजन्मदिन है। इस खास मौके पर उनके पिता अजय देवगन और मां काजोल ने स्पेशल नोट शएयर कर बर्थडे विश किया है।

Nysa Devgn 21st Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार किड्स में कई सारे सितारों के बच्चों के नाम इन दिनों लाइमलाइट में हैं। शाहरुख खान, श्रीदेवी, सैफ अली खान, चंकी पांडे जैसे तमाम सेलेब्स के बच्चे बी-टाउन में काफी पॉपुलर हैं। इनमें से अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन का नाम भी शामिल है। नीसा अक्सर इंटरनेट पर छाई रहती हैं। 

पैरेंट्स काजोल-अजय ने किया बर्थडे विश
उनकी सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। उनको लेकर कोई न कोई खबर सामने आती ही रहती है। आज शनिवार को नीसा देवगन अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी मां और अभिनेत्री काजोल और उनके पिता एक्टर अजय देवगन ने स्पेशल तरीके से बर्थडे विश किया है। 

काजोल अपनी बेटी नीसा के साथ अक्सर कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। वहीं आज 20 अप्रैल को नीसा देवगन 21 साल की हो गई हैं। उनके बर्थडे पर इंडस्ट्री के तमाम दोस्त उन्हें बर्थडे विशेज दे रहे हैं। ऐसे में उनके पैरेंट्स भला कैसे पीछे रह सकते हैं। एक्ट्रेस काजोल ने अपनी लाडली को एक स्पेशल नोट शेयर कर बर्थडे विश किया है।

काजोल ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें
काजोल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नीसा की कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में नीसा अपने पेट डॉग के साथ फन करती दिख रही हैं। तो वहीं अन्य तस्वीर में एक झूले पर बैठकर खूबसूरत पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- आपको 21 साल मुबारक हो डार्लिंग... अपनी जिंदगी में हमेशा ऐसे ही हंस्ते और मुस्कुराते रहो। आपको मालुम है की हम आपसे हमेशा प्यार करते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

अजय देवगन का पोस्ट
इसी के साथ नीसा के पिता अजय देवगन ने भी अपनी लाडली को खूबसूरत नोट शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अजय ने एक फोटो शेयर की है जिसमें बाप-बेटी की खूबसूरत जोड़ी देखने को मिल रही है। उन्होंने कैप्शन में बर्थडे विश कर लिखा- मेरी कामना है, जितने सितारे आसमान में हैं उससे भी कई ज्यादा खुशियां तुम्हें इस जन्मदिन पर मिले। आपको हमेशा प्यार।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

 

 
 

jindal steel
5379487