12:54 PM(2 hours ago )
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई उड़ानों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। हालात बिगड़ने के चलते संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एयरपोर्ट अधिकारियों ने उड़ानों के संचालन को सीमित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद कई एयरलाइंस को अपने फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा है।
Air India की कई उड़ानें रद्द
इसी क्रम में एयर इंडिया ने रविवार को यूएई के लिए निर्धारित कई उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की है। इनमें Dubai, Ras Al Khaimah और Sharjah के लिए जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं।
12:13 PM(3 hours ago )
रविवार को जारी एक बयान में IRGC ने कहा कि यदि नेतन्याहू जीवित रहते हैं तो ईरान उन्हें “हर जगह खोजकर मारने” की कोशिश करेगा। इस बयान के बाद क्षेत्र में पहले से चल रहे तनाव और बढ़ गए हैं।
12:08 PM(3 hours ago )
लेबनान के दक्षिणी शहर सिदोन में एक रिहायशी इमारत पर इजराइल के हवाई हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार यह हमला शहर के शरहबील इलाके में हुआ। हमले के बाद इमारत में आग लग गई।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हमले में और कितने लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि घटना से जुड़ी और जानकारी आने का इंतजार किया जा रहा है।
12:07 PM(3 hours ago )
इजराइल की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक घंटे में देश के दक्षिणी हिस्सों की ओर दागी गई मिसाइलों को वायु रक्षा प्रणाली ने इंटरसेप्ट कर दिया। इजराइली समाचार वेबसाइट वाईनेट न्यूज ने बताया कि मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया और इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
12:04 PM(3 hours ago )
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रमुख वैश्विक शक्तियों से होर्मुज जलडमरूमध्य में नौसैनिक बल तैनात करने का आह्वान किया है, और चेतावनी दी है कि संयुक्त राज्य अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि होर्मुज जलडमरूमध्य हर हाल में खुला रहे।