14:25 PM(12 minutes ago )
ईरान के खोमीन शहर में सोमवार तड़के एक स्कूल पर कथित तौर पर अमेरिका और इज़रायल के हमले की खबर सामने आई है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘शहीद खोमीन बॉयज़ स्कूल’ को निशाना बनाया गया।
फार्स न्यूज़ एजेंसी और मेहर न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, हमले के समय स्कूल में कोई छात्र मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि धमाके से आसपास के कई घरों को नुकसान पहुंचा है।
अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
13:53 PM(44 minutes ago )
सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के बीच भारत में इज़राइल के राजदूत रियूवेन अज़ार ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पूरी तरह स्वस्थ और जिंदा हैं। उन्होंने यह भी खारिज किया कि हाल ही में सामने आया उनका कैफ़े वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि नेतन्याहू की मौत हो चुकी है और उनका हालिया वीडियो AI तकनीक से तैयार किया गया है। इन अफवाहों को गलत बताते हुए राजदूत अज़ार ने कहा कि यह वीडियो असली है और प्रधानमंत्री नेतन्याहू बिल्कुल ठीक हैं।
13:48 PM(49 minutes ago )
इराक की राजधानी बगदाद में एक सैन्य अड्डे पर हुए हमले में कम से कम 10 अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में मिलिट्री बेस को निशाना बनाया गया था।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले के पीछे कौन सा समूह जिम्मेदार है। अमेरिकी या इराकी अधिकारियों की ओर से भी इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच इस हमले को मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-ईरान टकराव से जोड़कर देखा जा रहा है।
13:40 PM(57 minutes ago )
11:05 AM(4 hours ago )
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक ड्रोन ने फ्यूल टैंक को टक्कर मार दी, जिससे आग लग गई। सुरक्षा के चलते एयरपोर्ट से आने-जाने वाली उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गईं। पढ़िए पूरी खबर...
11:03 AM(4 hours ago )
UAE की एयरलाइन Emirates ने सुरक्षा कारणों से दुबई आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।
11:02 AM(4 hours ago )
दुबई एयरपोर्ट बंद होने के बाद तिरुवनंतपुरम से दुबई जा रही एमिरेट्स की फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौट आई।
11:00 AM(4 hours ago )
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर सहयोगी देश होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खुला रखने में अमेरिका की मदद नहीं करते, तो NATO का भविष्य गंभीर संकट में पड़ सकता है। फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका हमेशा अपने सहयोगियों के लिए खड़ा रहा है, लेकिन अब देखना होगा कि क्या वे भी अमेरिका के लिए खड़े होते हैं।
ट्रंप ने कहा कि होर्मुज को सुरक्षित रखने के लिए माइंसवीपर जहाजों और सैन्य कार्रवाई जैसे कदमों की जरूरत पड़ सकती है। उन्होंने खास तौर पर ब्रिटेन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अमेरिका का सबसे पुराना सहयोगी होने के बावजूद उसने समय पर मदद नहीं दी।
इसके अलावा ट्रंप ने चीन पर भी दबाव डाला। उन्होंने कहा कि यदि चीन होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने में मदद नहीं करता, तो इस महीने के अंत में प्रस्तावित शी जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन को टाला जा सकता है।
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के लिए बेहद अहम समुद्री मार्ग है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का करीब 20% हिस्सा गुजरता है। ऐसे में इस क्षेत्र में बढ़ता तनाव अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार और वैश्विक व्यापार पर बड़ा असर डाल सकता है। पढ़िए पूरी खबर...
10:59 AM(4 hours ago )
UK Maritime Trade Operations के अनुसार पिछले तीन दिनों में कोई घटना नहीं हुई, लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ अभी भी गंभीर खतरे के स्तर पर बना हुआ है।
10:59 AM(4 hours ago )
CNN के मुताबिक युद्ध शुरू होने के बाद से फारस की खाड़ी, होर्मुज़ स्ट्रेट और ओमान की खाड़ी में कम से कम 20 जहाजों पर हमले हो चुके हैं।
10:58 AM(4 hours ago )
जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा कि फिलहाल टोक्यो होर्मुज़ स्ट्रेट में नौसैनिक जहाज भेजने की योजना नहीं बना रहा है।