15:15 PM(46 minutes ago )
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारतीय झंडे वाले दो LPG टैंकर ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर खुले समुद्र में पहुंच गए हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ईरान ने मौजूदा क्षेत्रीय संघर्ष के दौरान भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने का भरोसा दिया था।
टैंकर ‘शिवालिक’ अब खुले पानी में है और भारतीय नौसेना उसके साथ एस्कॉर्ट कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, जहाज के अगले दो दिनों में मुंबई या कांडला बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है।
वहीं दूसरा टैंकर ‘नंदा देवी’, जिसमें 46,000 मीट्रिक टन से अधिक LPG लदी है, भी सुरक्षित रूप से इस मार्ग से निकल गया है। भारतीय नौसेना के जहाज दोनों टैंकरों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।
15:13 PM(48 minutes ago )
उत्तर कोरिया ने शनिवार (14 मार्च 2026) को जापान के समुद्र (सी ऑफ जापान/ईस्ट सी) की ओर 10 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यह लॉन्च राजधानी प्योंगयांग के पास सुनान क्षेत्र से दोपहर करीब 1:20 बजे किया गया।
जापान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, मिसाइलें करीब 80 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचीं और लगभग 340 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद जापान के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन के बाहर समुद्र में गिर गईं। इस घटना के बाद जापान ने इमरजेंसी अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
जापान ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह कदम उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की ओर से अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य गतिविधियों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। क्षेत्र में स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और आगे तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
15:03 PM(57 minutes ago )
ट्रंप ने कहा है कि ईरान अब समझौता करना चाहता है, क्योंकि वह युद्ध में कमजोर पड़ गया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ बहुत अच्छा काम किया है, लेकिन मीडिया इस बारे में ठीक से खबर नहीं दिखा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौता तो करना चाहता है, लेकिन वो ऐसा समझौता है जिसे मैं स्वीकार नहीं करूंगा।
13:32 PM(2 hours ago )
नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में शुक्रवार की रात एक यहूदी स्कूल के बाहर हमला हुआ है। यह स्कूल शहर के बाउटनफेल्डर्ट इलाके में है। फिलहाल इस घटना में किसी की हताहत या बड़ा नुकसान होने की सूचना सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में स्कूल की इमारत को थोड़ा नुकसान पहुंचा है।
13:29 PM(3 hours ago )
ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातामी ने चेतावनी दी है कि युद्धपोत IRIS Dena पर सवार 104 क्रू सदस्यों की हत्या का "जवाब जरूर दिया जाएगा।"
हातामी ने कहा कि यह जहाज एक शांतिपूर्ण मिशन पूरा करके ईरान लौट रहा था, तभी हिंद महासागर में उस पर हमला किया गया। उन्होंने आगे कहा कि इन नाविकों का बलिदान साहस का प्रतीक बना रहेगा, क्योंकि ईरान अपनी नौसैनिक शक्ति को और मज़बूत करने की कसम खाता है।
12:44 PM(3 hours ago )
फिलिस्तीनी समूह हमास ने शनिवार को ईरान से अपील करते हुए कहा कि वह इजरायल और अमेरिका के हमलों का जवाब देते समय पड़ोसी देशों पर हमला करने से बचे।
एक बयान में, समूह ने कहा कि वह ईरान के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है, लेकिन उसने तेहरान से अपील की कि वह यह सुनिश्चित करे कि उसकी जवाबी कार्रवाई में आस-पास के देश निशाना न बनें।
12:36 PM(3 hours ago )
इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास को ड्रोन से निशाना बनाया गया। घटनास्थल से धुआँ उठता दिखाई दिया, हालांकि नुकसान का पूरा आकलन अभी नहीं हुआ है।
12:35 PM(3 hours ago )
रिपोर्ट्स के अनुसार 31वीं मरीन एक्सपीडिशनरी यूनिट के लगभग 2,500 अमेरिकी सैनिकों को USS Tripoli जहाज के जरिए क्षेत्र में भेजा जा रहा है।
12:33 PM(3 hours ago )
श्रीलंका ने US पनडुब्बी हमले में मारे गए 84 ईरानी नाविकों के शव ईरान को सौंप दिए। उनका युद्धपोत IRIS Dena गाले तट के पास डूब गया था।
12:32 PM(3 hours ago )
IRGC ने एक भूमिगत सुरंग में रखे ड्रोन बेड़े का फुटेज जारी किया, जिसे उसकी सैन्य तैयारियों का प्रदर्शन माना जा रहा है।
12:31 PM(3 hours ago )
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान “पूरी तरह हार चुका है” और अब समझौता चाहता है, लेकिन अमेरिका किसी समझौते को स्वीकार नहीं करेगा।
12:30 PM(4 hours ago )
खर्ग द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने अमेरिका से जुड़े तेल और ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाने की चेतावनी दी है।