LIVEUS-Israel vs Iran War: रियाद पर हमला, UAE पर मिसाइल गिरने से मौत; US भेज सकता है 10000 सैनिक

US-Israel vs Iran War: मध्य-पूर्व में जारी ईरान-इज़राइल युद्ध अब और खतरनाक मोड़ ले चुका है। 28वें दिन यह संघर्ष कई देशों तक फैल गया है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और लेबनान भी प्रभावित हुए हैं। लगातार हो रहे हमलों, बढ़ती सैन्य तैनाती और विफल कूटनीतिक प्रयासों के बीच हालात और गंभीर होते जा रहे हैं।

Iran-Israel War Day 28: क्या-क्या हुआ? 

UAE में मिसाइल का मलबा गिरा, 2 की मौत
ईरान द्वारा दागी गई एक मिसाइल को रोका गया, लेकिन उसका मलबा UAE में गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। यह संकेत है कि युद्ध अब खाड़ी देशों तक फैल चुका है।

इज़राइल का बड़ा दावा: IRGC कमांडर ढेर
इज़राइल ने दावा किया है कि उसने ईरान के अंदर हमला कर IRGC नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार गिराया। साथ ही ईरान के कई अहम इंफ्रास्ट्रक्चर ठिकानों को निशाना बनाया गया।

लेबनान और इज़राइल में हमले तेज
इज़राइल ने लेबनान में अपने ऑपरेशन और तेज कर दिए हैं, जबकि ईरान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमले लगातार जारी हैं।

ईरान का दावा: 10 लाख सैनिक तैयार
ईरान ने दावा किया है कि उसने 10 लाख से ज्यादा ग्राउंड फोर्स तैयार कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवाओं में सेना, बसीज और रिवोल्यूशनरी गार्ड में भर्ती की होड़ मच गई है।

अमेरिका भेज सकता है 10,000 अतिरिक्त सैनिक
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका मिडिल ईस्ट में 10,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने की तैयारी कर रहा है। इसमें पैदल सेना और बख्तरबंद यूनिट शामिल होंगी। 
पहले से मौजूद: 5,000 मरीन + 2,000 पैराट्रूपर्स (82वीं एयरबोर्न डिवीजन)

बहरीन ने रोकीं 154 मिसाइलें, 362 ड्रोन
बहरीन ने दावा किया है कि युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक उसकी एयर डिफेंस प्रणाली ने
154 मिसाइलें और 362 ड्रोन को सफलतापूर्वक नष्ट किया है।

ईरानी विदेश मंत्री ने UN में अमेरिका-इज़राइल को बताया हमलावर
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की 61वीं सत्र की 49वीं बैठक में कहा कि अमेरिका और इज़राइल द्वारा शुरू किया गया यह आक्रामक युद्ध पूरी तरह से अनुचित है।

उन्होंने कहा, “यह आक्रामक युद्ध पूरी तरह गलत है। अमेरिका और इज़राइल ने 28 फरवरी को इस आक्रामकता की शुरुआत की। मिनाब में ‘शजरह तैय्यबह’ प्राथमिक विद्यालय पर हमला एक युद्ध अपराध था, जिसकी सभी को स्पष्ट शब्दों में निंदा करनी चाहिए। यह कोई साधारण घटना या गलती नहीं थी।”

अराघची ‘बच्चों और शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा’ विषय पर आयोजित आपातकालीन बहस में बोल रहे थे।

सऊदी अरब के रियाद पर 6 मिसाइलें
ईरान ने सऊदी राजधानी रियाद पर 6 मिसाइलें दागीं हैं।  इनमें से 2 को एयर डिफेंस ने रोक दिया है, जबकि 4 मिसाइलें खाड़ी में गिरी हैं। 

ईरान की चेतावनी: होटल भी बनेंगे टारगेट
ईरानी सेना ने कहा कि जो होटल अमेरिकी सैनिकों को ठहरा रहे हैं, उन्हें भी “अमेरिकी ठिकाना” मानकर निशाना बनाया जाएगा।

इज़राइल के अराद शहर में भारी तबाही
दक्षिणी इज़राइल के अराद शहर में ईरानी ड्रोन और मिसाइल हमलों से रिहायशी इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा है। दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। 

6 अप्रैल तक टला ईरान पर हमला, 'गिफ्ट' में मिले 10 तेल टैंकर!

Israel-US vs Iran War LIVE Updates | Day 28 

19:01 PM(35 seconds ago )

जंग का असर: ईरान में 120 सांस्कृतिक स्थलों को नुकसान

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 27 Mar 2026, 07:01 PM IST

तेहरान नगर परिषद की सांस्कृतिक विरासत समिति के प्रमुख अहमद अलावी ने कहा कि अमेरिका और इज़राइल के हमलों की शुरुआत के बाद से ईरान में कम से कम 120 संग्रहालयों, ऐतिहासिक इमारतों और सांस्कृतिक स्थलों को नुकसान पहुंचा है।

अलावी ने बताया, “विभिन्न प्रांतों में कम से कम 120 संग्रहालय, ऐतिहासिक इमारतें और सांस्कृतिक स्थल सीधे तौर पर निशाना बनाए गए, जिससे इन स्थानों को संरचनात्मक रूप से गंभीर क्षति हुई है।”

18:48 PM(13 minutes ago )

ईरान में 1,900 मौतें, 20,000 घायल

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 27 Mar 2026, 06:48 PM IST

रेड क्रॉसइंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज की मारिया मार्टिनेज़ ने बताया कि अमेरिका और इज़राइल के हमलों की शुरुआत के बाद से ईरान में 1,900 से अधिक लोग मारे गए हैं और कम से कम 20,000 लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि बढ़ते संघर्ष के बावजूद ईरानी रेड क्रिसेंट पूरे देश में काम करने वाली एकमात्र राष्ट्रव्यापी मानवीय संस्था के रूप में अपनी सेवाएँ लगातार जारी रखे हुए है।

18:46 PM(15 minutes ago )

ईरान ने होर्मुज़ पर 'टोल बूथ' व्यवस्था लागू की

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 27 Mar 2026, 06:46 PM IST

लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के IRGC ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में प्रभावी रूप से एक 'टोल बूथ' व्यवस्था शुरू कर दी है। जहाजों को अब IRGC के मंजूरशुदा बिचौलियों को अपनी पूरी जानकारी (माल, मालिक, मंजिल और चालक दल) देनी पड़ रही है। मंजूरी मिलने पर जहाजों को कोड जारी किया जाता है और IRGC का एक जहाज उनकी सुरक्षा में साथ चलता है। तेल को प्राथमिकता दी जा रही है और जहाजों की भू-राजनीतिक जाँच की जाती है।

हालांकि सीधे टोल नहीं लिया जा रहा, लेकिन कम से कम दो जहाजों ने युआन मुद्रा में भुगतान किया है। दो भारतीय LPG जहाजों को कूटनीतिक दबाव के बाद गुजरने की अनुमति मिली। कई जहाज अब लारक द्वीप के उत्तर वाले रास्ते से गुजर रहे हैं।

16:37 PM(2 hours ago )

US ने 850 से ज़्यादा टॉमहॉक मिसाइलें दागीं, पेंटागन चिंतित

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 27 Mar 2026, 04:37 PM IST

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने ईरान के साथ चली चार हफ्ते की जंग में 850 से अधिक Tomahawk क्रूज मिसाइलें दाग दी हैं। इन सटीक हथियारों के इतनी तेज रफ्तार से इस्तेमाल ने पेंटागन के कुछ अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है। अब अंदरूनी स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है कि इन मिसाइलों की और अधिक संख्या कैसे उपलब्ध कराई जाए।

16:11 PM(3 hours ago )

खाड़ी संकट: PM मोदी ऊर्जा सुरक्षा के 'मरुद्यान' - हरदीप पुरी

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 27 Mar 2026, 04:11 PM IST

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि जबकि दुनिया के कई देश ईंधन बचाने के लिए सख्त कदम उठा रहे हैं, भारत मोदी के नेतृत्व में ऊर्जा सुरक्षा, उपलब्धता और किफायतीपन का ‘मरुद्यान’ बना हुआ है।

पुरी ने एक ट्वीट में लिखा कि सरकार ने राज्यों के लिए कमर्शियल LPG का कोटा बढ़ाकर 70% कर दिया है, जिसमें 20% कोटा स्टील, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल जैसी श्रम-प्रधान उद्योगों को प्राथमिकता से दिया जाएगा, खासकर उन जगहों पर जहाँ पाइप्ड गैस उपलब्ध नहीं है।