ये हैं दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली मानव, इनके पास हैं अद्भुत शक्तियां
शकुंतला देवी बड़े-बड़े कैल्कुलेशंस को कुछ ही सेकंड में हल कर कई दिग्गजों को हैरानी में डाल चुकी हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 11 March 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. सुपरमैन, स्पाइडरमैन, आयरनमैन, एवेंजर सुपर हीरोज, शक्तिमान, जूनियर जी, आर्यमान कृष जैसे सुपर हीरो को हम सभी जानते है.. लेकिन क्या आपने जानते है कि ऐसे कई सुपर हीरो असल ज़िन्दगी में भी हैं। इनमें से ज्यादातर सुपर हीरो के पास जन्म से ही ऐसी अजीबो-गरीब शक्ति है जिसे साइंटिस्ट भी नहीं समझ पाए हैं। आज इस लेख में हम आपको 13 ऐसे ही रियल लाइफ सुपर हीरो के बारे में बताएंगे।
इसे भी पढ़ें : पढ़िए दुनिया की 10 सबसे प्रसिद्ध अनसुलझी रहस्यमयी घटनाएं
1. ह्यूमन कंप्यूटर शकुंतला देवी
मान कंप्यूटर के नाम से विख्यात शकुन्तला देवी अपने दिमाग में ही कैल्कुलेशन करने में बहुत तेज थीं। 6 साल की उम्र में उन्होंने मैसूर यूनिवर्सिटी में पहली बार अपनी प्रतिभा का सार्वजनिक प्रदर्शन किया। शकुंतला देवी ने कुछ ही सेकंड में बड़े-बड़े कैल्कुलेशन करके एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया।
15 साल की उम्र में वह यूरोप पहुंच गईं और वहां कई सार्वजनिक प्रदर्शन किए। एक बार बीबीसी रेडियो के एक कार्यक्रम के दौरान उनसे मैथ्स का एक कठिन सवाल पूछा गया और उसका जवाब उन्होंने तुरंत दे दिया। मजेदार बात यह थी कि शकुंतला देवी का जवाब सही था और रेडियो प्रजेंटेटर का जवाब गलत।
1977 में शकुंतला देवी अमेरिका गईं। यहां डलास की एक यूनिवर्सिटी में उनका मुकाबला तब के एक कंप्यूटर ‘यूनीवैक’ से हुआ। उन्हें 201 अंकों की एक संख्या का 23वां मूल निकालना था। यह सवाल हल करने में उन्हें 50 सेकंड लगे, जबकि ‘यूनीवैक’ ने इस काम के लिए 62 सेकंड का वक्त लिया। इस घटना के बाद वह पूरी दुनिया में छा गईं।
अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए उन्हें 1980 में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित लंदन के इंपीरियल कॉलेज ने बुलाया। यहां भी शकुंतला देवी का मुकाबला एक कंप्यूटर से था। उनको 13 अंकों की दो संख्याओं का गुणनफल निकालने का काम दिया गया और यहां भी वह कंप्यूटर से तेज साबित हुईं। उनकी इस उपलब्धि को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड के 1982 एडिशन में जगह दी गई।
2. नताशा देमकिना
रूस कि ये लड़की एक्स किरणों कि तरह मानव शरीर के अन्दर झांक सकती है और उसके शरीर के अन्दर कि समस्यायों को देख सकती है.. नताशा कि माँ के अनुसार नताशा कि दस वर्ष कि उम्र तक वह एक साधारण लड़की थी उसके बाद उसमें ये शक्तियां विकसित हुई।
3. मिस्टर ईटर
फ्रांस के माइकल लोटिटो के पेट की मोटाई एक औसत आदमी के पेट से दोगुनी है। इनके पेट में पचाने की अद्धुत शक्ति है। माइकल अब तक मेटल, ग्लास, और प्लास्टिक खाकर पचा चुके हैं।
4. राधाकृष्णन वेलु
मलेशिया के रहने वाले मिस्टर टीथ के नाम से प्रसिद्ध राथाकृष्णन वेलु के दांत इन्हें सुपर पावर का खिताब देता है। वेलु अपने दांतों से पूरी ट्रेन खींचते हैं। इसके लिए दुनिया भर का कई रिकॉर्ड इनके नाम हो चुका है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, वेलु ने 2008 में 260 टन वजन वाली ट्रेन को 13 फीट तक अपने दांतों से खींचा।
5. लायन विस्पर
साउथ अफ्रीका में रहने वाले केविन रिचर्डसन के पास ऐसी शक्ति है कि वे खूंखार जानवरों से बातचीत कर सकते हैं। शेर, चीता और ऐसे ही कई खूंखार जंगली जानवरों के बेहद पास जाकर वे इशारों में बात करते हैं। केविन इन जानवरों के साथ खेलते भी हैं।
6. हेरोल्ड विल्लियम
हम में से कई लोग दो भाषाएं बोल सकते होंगे और कई 3, 4 या 5 भी...लेकिन हेरोल्ड विलियम्स 58 भाषाए बोल सकते है। 7 वर्ष कि उम्र तक हेरोल्ड एक साधारण बच्चे थे लेकिन जब उन्होंने प्रथम लैटिन भाषा सीखी तो उसके बाद उन्हें भाषा सीखने का जूनून सवार हो गया और अब तक वो दुनिया कि 58 भाषाओ में निपुण हो चुके है। हेरोल्ड का अधिकतर समय दुनिया के भ्रमण में ही कटता है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारियां-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story