ये है दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान, 200 मुर्दों को रोज किया जाता है दफन
इस कब्रिस्तान में मकबरा भी बना हुआ है।
X
haribhoomi.comCreated On: 26 Aug 2016 12:00 AM GMT
इराक. कब्रिस्तान, एक ऐसी जगह है जहां मुर्दों को दफन किया जाता है। आपने कई कब्रिस्तान देखे होंगे लेकिन क्या आप दुनिया के सबसे बड़े कब्रिस्तान के बारे में जानते हैं...? जी हैं आज आपको दुनिया के सबसे बडे कब्रिस्तान के बारे में बताने जा रहे है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इराक में है दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान। इस कब्रिस्तान का नाम है वादी अल सलाम, दुनिया के सबसे बड़े इस कब्रिस्तान में 50 लाख से भी ज्यादा मुर्दे दफन है। नजफ शहर में स्थित इस कब्रिस्तान को पीस वैली के नाम से जाना जाता है।
रोज दफनाए जाते हैं 200 मुर्दे
इराक हमेशा से ही आतंकियों का केंद्र रहा है, यहां पर इतने ज्यादा आतंकी हमले होते हैं कि हर रोज लगभग 200 से ज्यादा मुर्दों को दफनाया जाता है। इस कब्रिस्तान में अभी तक 50 लाख शिया मुस्लिमों को दफन किया जा चुका है। आइएसआइएस का आतंक बढऩे के बाद यहां रोज होने वाली मौतों की संख्या दोगुनी हो गई है। ये कब्रिस्तान इतना फेमस और विशालकाय हो गया है कि हर साल लाखों लोग सिर्फ इस कब्रिस्तान को ही देखने आते हैं। आइएसआइएस से पहले यहां हर साल 80 से 120 लोगों को दफनाया जाता था। लेकिन, अब रोज 150 से 200 लोगों को दफनाया जाता है। खास बात ये है कि ये कब्रिस्तान केवल इराक के लोगों के लिए ही नहीं है।
कब्रिस्तान में मकबरा भी
इस कब्रिस्तान में मकबरा भी बना हुआ है। आइएसआइएस से मुकाबला होने से पहले लड़ाके यहां जरूर आते हैं। ये लोग मन्नत मांगते हैं कि अगर जंग में उनकी मौत हो जाए तो उन्हें यहीं दफनाया जाए। दुनियाभर के शिया अपनों को दफनाने के लिए यही जगह पसंद करते हैं। इन कब्रों को इंटों, प्लास्टर और कैलिग्राफी से सजाया जाता है। कुछ कब्रों से उसमें दफन शख्स की हैसियत का भी पता चलता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story