गजब: इस महिला के शरीर में बनती है शराब
महिला की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ये खुलासा हुआ है।

X
haribhoomi.comCreated On: 18 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. आपने दुनिया में बहुत सारी अजीब-अजीब चीजें देखी होगी या उनके बारे में सुना होगा लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे है उसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएगे। आपने ये तो सुना ही होगा कि शराब अंगूरों से भी बनती है, शराब फैक्ट्री में भी बनती है। लेकिन एक सच ये भी है कि एक ऐसी महिला सामने आई है, जिसके शरीर में शराब बिल्कुल वैसे ही बनती है जैसे की फैक्ट्री में बनती है।
ये खबर उसकी मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है। इस खबर से उसके परिवार वाले भी हैरान है। एक दिन इस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, क्योंकि इसके शरीर में अमेरिकी नियमों से भी चार गुना अधिक शराब पाई गई थी। उस समय ये महिला खुद ही आश्चर्य में पड़ गई क्योकि बहुत समय से इस महिला ने शराब की एक बूंद भी नही पी थी। तो इतनी बड़ी मात्रा में इसके शरीर में शराब आखिर कहां से आ गई।
उसके बाद इस महिला को अदालत में हाजिर किया गया और इस महिला की मेडिकल जांच करने का हुक्म दिया गया। उसके बाद जो रिपोर्ट आई उसने सबके होश उड़ा दिए। आपको बता दे कि यह एक बीमारी के कारण हुआ है और इस बीमारी का नाम गट फरमेंटेशन सिंड्रोम या ऑटो ब्रूयरी सिंड्रोम है। इस महिला के खून की 18 रातों तक जांच हुई और अन्त में यह फैसला दिया गया कि यह महिला रोग से पीड़ित है इसके बाद में ही इस महिला को कानूनी परेशानी से निजात मिली।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story