इस कुएं में गिरने वाली हर चीज बन जाती है पत्थर
अब यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होता जा रहा है।
X
haribhoomi.comCreated On: 1 Aug 2016 12:00 AM GMT
इंग्लैंड. दुनियाभर में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं, जिनका जिक्र आते ही लोग आज भी खौफ खा जाते हैं। ऐसा ही एक कुआं दुनियाभर में अपने पानी के लिए जाना जाता है। कहते हैं इस कुएं के पानी में जो कुछ भी गिरता है, वह पत्थर में बदल जाता है। इंग्लैंड के न्यर्जबरो में स्थित इस कुएं को स्थानीय लोग दैत्य का कुआं मानते हैं। इंग्लैंड के न्यर्जबरो शहर में एक ऐसा कुआं है जो किसी भी चीज को पत्थर में बदल देता है।
जो भी कुएं के संपर्क में आया वो बन गया पत्थर
इस कुएं में गिरने वाली पत्तियां, लकड़ियां या फिर जीव सब कुछ पानी के गिरने के कुछ समय बाद पत्थर में बदल जाता है। नदी के किनारे स्थित इस कुएं के पास कोई भी इंसान जाना पसंद नहीं करता। लोगों का कहना है कि अगर वे भी इस कुएं के संपर्क में आए, तो वह भी पत्थर में बदल जाएंगे। हालांकि, इसका रहस्य अब भी अनसुलझा है।
ये चीजें अब भी निशानी के लिए टंगी हुई है
एडवेंचर ट्रिप पर आने वाले लोग यहां अपना कुछ सामान छोड़ जाते हैं और फिर कुछ हफ्तों बाद उसे पत्थर में बदलता हुआ देखने आते हैं। यहां आज भी 18वीं सदी के विक्टोरियन टॉप हैट जैसी चीजें देखने को मिलती हैं। टैडी बियर, साइकिल और केतली जैसी ये चीजें अब पूरी तरह से पत्थर में बदल चुकी हैं।
वैज्ञानिकों ने भी माना
अब यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होता जा रहा है और लोग कुएं से गिरते पानी के नीचे अपना सामान लटका जाते हैं, ताकि बाद में उसे पत्थर में बदलता देख सकें। वैज्ञानिकों ने जांच में पाया कि इस कुएं के पानी में कुछ ऐसे तत्वों की मात्रा बहुत ज्यादा है, जिससे हर चीज पत्थर बन जाती है। हालांकि लोग इसे सामान्य कुआं नहीं मानते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिये, कुएं की कुछ चुनिंदा फोटो -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story