VIRAL: दो महिला चोरों ने दुकानदार को लगाया लाखों का चूना
देखिए वीडियो कैसे दो महिला चोरों ने सभी लोगों के बीच लूट ली दुकान।
X
haribhoomi.comCreated On: 20 Nov 2016 1:11 AM GMT
नई दिल्ली. चोरों के किस्से आपने बहुत सारे सुने होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। कैसे दो महिला लोगों से भरी दुकान से सबकी आखों में धूल झोंक कर सामान लेकर गायब हो जाती है। इन दिनों ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दो महिला चोरों ने मिलकर चंद मिनट के अंदर ही दुकानदार को लाखों का चूना लगा दिया और किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई। सोशल मीडिया पर इन महिला चोरनियों का वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। महज 3 दिनों के भीतर ही इसे 6,347,735 लोगों ने देखा है। सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई इन महिलाओं की करतूत देख कोई भी हैरान रह जाए। सभ्य महिलाओं की तरह फैशनेवल कपड़ों में दो महिला एक गारमेंट की शॉप में पहुंचीं। कपड़े खरीदने का बहाना कर दोनों दुकान में इधर-उधर देखती रहीं।
वीडियों में एक महिला ने अपनी बातों में दुकानदार को उलझा लिया तो दूसरी ने वहां कपड़ों की पूरी बंडल उठा ली। किसी को शक न हो इसके लिए दोनों थोड़ी देर तक वहां रही और दुकानदार से कपड़ों को लेकर बातें करती रही। जैसे ही कुछ लोग दुकान में घुसे, भीड़ की आड़ में दोनों बारी-बारी से वहां से भाग निकली। चोरी का ये पूरा मामला दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। चोरी का ये पूरा मामला दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। शातिर महिलाओं की इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए. कैसे चोर महिलाओँ ने की चोरी -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story