1,500 पाउंड में बिका केक का एक टुकड़ा
महारानी विक्टोरिया ने 1840 में राजकुमार एल्बर्ट से शादी की थी।

X
haribhoomi.comCreated On: 26 Sep 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. आपने आमतौर पर तरह-तरह के आकर्षित केक देखे और खाए भी होंगे, लेकिन यहां केक के एक टुकड़े की कीमत सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। जी हां... ये महारानी विक्टोरिया की शादी का केक है। केक का एक टुकड़ा यहां एक नीलामी में 1,500 पाउंड में बिका है। केक का यह टुकड़ा 19वीं सदी का था।
महारानी विक्टोरिया ने 1840 में राजकुमार एल्बर्ट से शादी की थी। यह केक तब का है। जर्सी के संग्रहक डेविड गेंसबरो रॉबर्ट्स ने केक का यह टुकड़ा बेचा।
केक के साथ एक उपहार बॉक्स भी बेचा गया, जिसपर ‘द क्वींस ब्राइडल केक बकिंघम पैलेस, दस फरवरी, 1840’ लिखा हुआ था। शाही मुहर के साथ महारानी विक्टोरिया के हस्ताक्षर वाला एक कागज भी बेचा गया।
बीबीसी की खबर के अनुसार नीलामी करने वाली कंपनी क्रिस्टीज ने बुधवार को लंदन में नीलामी की। इसमें राजशाही का छोटा मोटा सामान, टाइटेनिक जहाज की चाबियां और विंस्टन चर्चिल का हैट भी बेचे गए।
महारानी विक्टोरिया के अंत:वस्त्र भी 16,250 पाउंड में बेचे गए। रॉबर्ट्स की आयु इस समय 70 वर्ष से अधिक है और उन्होंने अपना पूरा जीवन दुर्लभ वस्तुओं के संग्रहण में गुजारा है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story