काम से लौटी पत्नी, तो पति ने चोर समझकर दाग दी गोली
अमेरिका में रह रहे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जल्दी घर आने पर गोली मारी दी।

X
haribhoomi.comCreated On: 27 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. आपने दुनिया में अजीबोगरीब हादसों के बारे में तो खूब सुना होगा। लेकिन अमेरिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बता दें कि अमेरिका में रह रहे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जल्दी घर आने पर गोली मारी दी। यहां पति से गलती ये हुई कि उसने पत्नी को चोर समझा और गोली मार दी।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अमेरिका में नार्थ कैरोलिना के गोल्डबोरो में रहने वाले 49 साल के एक व्यक्ति ने अपनी 48 साल की पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस को जैनी विलियम का शव घर के मुख्य दरवाजे के पास मिला। उनके गले में गोली लगी थी। बिली विलियम घर में सो रहा था। घर में दोनों बच्चे भी सो रहे थे। पत्नी जैनी नाइट शिफ्ट के लिए चली गई। हमेशा की तरह वो शाम 6 बजे निकल जाती और सुबह 8 बजे के बाद घर लौटती।
इसे भी पढ़ेंः चावल के दो दाने चुराने पर चूहा गिरफ्तार, मिली ये सजा
लेकिन उस रात जैनी घर जल्दी लौट रही थी। उन्होंने अपने पास रखी चाबी से घर का मुख्य द्वारा खोला और घर में घुसने की कोशिश कर रही थी। उनके बेटे ने गेट खोलने की आवाज सुनी तो पिता बिली को उठाया। बिली ने उठते ही अपने आलमारी से अपनी शॉर्टगन निकाली और मेन गेट की तरफ बढ़े। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि गेट के बाहर उनकी पत्नी है जो आज काम से जल्दी लौटी है। मेन गेट पर रौशनी नहीं थी, जिसकी वजह से वो अंधेरे में कुछ भी नहीं देख पाया और उनसे प्तनी को गोली मार दी। पुलिस ने बिली को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story