पैदा हुआ दो सिर वाला बच्चा, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
जन्म के साथ ही हॉस्पिटल में ये बच्चा चर्चा का विषय बन गया।

X
haribhoomi.comCreated On: 6 Oct 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. राजस्थान अजमेर के महिला हॉस्पिटल में जन्मा एक बच्चा चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि जन्म के एक घंटे के बाद ही इसकी मौत हो गई। बच्चे के कंधे से ऊपर गर्दन और सिर को छोड़ बाकी सभी अंग सामान्य बच्चों की ही तरह था। मामला मंगलवार का है। दरअसल, ब्यावर की एक महिला को यहां के महिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था।
मंगलवार को महिला ने प्रसव पीड़ा के बाद हॉस्पिटल में एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया। जन्म के साथ ही हॉस्पिटल में ये बच्चा चर्चा का विषय बन गया। डॉक्टरों ने समझा जुड़वा बच्चा हुआ है। दरअसल, डॉक्टर दीपाली और डॉक्टर अजय शर्मा की देख रेख में महिला ने इस बच्चे को जन्म दिया। बच्चा जन्म के समय पूरी तरह से नीला था। उसके दो हाथ, दो पैर थे लेकिन गर्दन के ऊपर बच्चे के दो सिर थे।
डॉक्टरों ने बताया कि प्रसव से पहले वे महिला के गर्भ में जुड़वा बच्चे समझ रहे थे। जन्म के बाद बच्चे की हरकतें भी असामान्य थी। उसे तुंरत मेडिकल सपोर्ट (कृत्रिम ऑक्सिजन आदि) दिया गया। इसके बाद उसकी सांस सामान्य चलने लगी। कुछ ही देर बात उसका रंग साफ हो गया। वह पूरी तरह से स्वस्थ नजर आ रहा था।
भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, घटनाक्रम को लेकर अस्पताल के डॉक्टर्स ने कहा कि महिला में भ्रूण के विकास में लेकर आई परेशानी के चलते ऐसा हुआ। डॉक्टर अजय शर्मा के अनुसार, जन्म के बाद करीब एक घंटे बाद इस बच्चे ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने उसका शव परिजनों को सौंप दिया।

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story