बिक गई दुनिया की सबसे महंगी मछली, भाव 2 लाख रु. किलो
मछली का वजन 212 किलोग्राम था।

X
haribhoomi.comCreated On: 9 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. दुनिया में मछली खाने के शौकीन तो कई लोग हैं लेकिन मछली के इस शौकीन के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जापान में क्योशी किमूरा नाम के एक शख्स ने नीलामी के दौरान 4 करोड़ रुपए से ज्यादा में एक मछली खरीदा है। यह मछली कोई साधारण मछली नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी मछली थी जिसका वजन 212 किलोग्राम था।
दरअसल जापान की राजधानी टोक्यो में टूना मछलियों की नीलामी हुई। यहां दुनिया की सबसे बड़ी मछली नीलामी के लिए लायी गई थी। इस मछली को ब्लूफिन टूना फिश कहा जाता है। इसकी नीलामी 4.34 करोड़ रुपए में हुई। जापान में हर साल इस तरह की फिश की नीलामी का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
मछली खरीदने वाले क्योशी किमूरा एक रेस्त्रां चेन के मालिक हैं। किमूरा हर साल ट्यूना मछली की नीलामी में हिस्सा लेते हैं। इससे पहले साल 2013 में भी क्योशी ने 9 करोड़ 20 लाख रुपए ट्यूना मछली की बोली में लगाए थे।
जापान में टूना मछली बहुत पंसद की जाती है। हाल के वर्षों में भारत समेत दूसरे देशों में भी टूना मछली को काफी पसंद किया जाने लगा है। इससे ब्लूफिन टूना की संख्या तेजी से घटने लगी है। कुछ लोगों का मानना है कि अब इसके शिकार पर पाबंदी भी लगनी चाहिए।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story