इस मिर्ची को खाकर गले में हुआ ढाई सेंटीमीटर का छेद
इसे ''घोस्ट चिली'' के नाम से भी जाना जाता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 3 Nov 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. मिर्च-मसाला खाने के शौकीन लोग भूल जाते है कि तीखा खाना कितना खतरनाक हो सकता है? अमेरिका के एक 47 साल के शख्स ने भी मिर्ची खाने की शर्त लगा ली। शर्त के मुताबिक उसे मिर्ची भरा बर्गर खाना था। बर्गर की टिक्की भूत झोलकिया मिर्च से बनी थी। भूत झोलकिया नाम की मिर्च दुनिया की सबसे तीखी मिर्च है। इसे घोस्ट चिली के नाम से भी जाना जाता है।
जैसा इसका नाम है वैसा ही काम भी। जैसे ही उसने पूरा बर्गर खाया, थोड़ी ही देर में उसे उल्टी होने लगी। वो बैचेन होने लगा। उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। उल्टी एक बार शुरू हुई, तो रुकने का नाम नहीं ले रही थी।
इसकी वजह से उसके गले पर इतना तेज प्रेशर पड़ा कि गले में छेद हो गया। उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके गले में ढाई सेंटीमीटर का छेद हो गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसके फूड पाइप में एक इंच का छेद हो गया। 14 दिनों तक उसका इलाज चला। तब जाकर उसकी जान बची।
आइबीएन की रिपोर्ट के अनुसार, इसे दुनिया का सबसे ज्वलनशील मिर्च माना जाता है। इसी की वजह से इसे 2007 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। इस मिर्च का इस्तेमाल हैंड ग्रेनेड में किया जाता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story