क्या हुआ जब महिला के कान में अटक गया एक सांप, देखें वीडियो
ये अजगर इस महिला का पालतु जानवर है।

X
haribhoomi.comCreated On: 8 Feb 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. जरा सोचिए अगर आपका पालतु जानवर आपके जुते काट दे या किसी कोने में घुस जाए और आपके जरूरी पेपर्स को फाड़ दे तो आप क्या करेंगे? आमतौर पर ये बेहद सामान्य सी बात है लेकिन पोर्टलैंड की महिला के साथ उसके पालतु जानवर ने जो किया उसे जानकर चौंक जाएंगे आप।
.jpg)
इसे भी पढ़ेंः 5 साल तक गर्भवती रही ये महिला, खुल गया राज
अमरीका के राज्य ओरेगॉन में रहने वाली ये महिला वाकई बेहद हिम्मती है जिसने एक पालतु जानवर को पाला है। इस महिला के इस पालतु जानवर का नाम पाइथन है। दरअसल, हुआ यूं कि (अजगर) पाइथन इस महिला के कान में अचानक घुस गया और आर-पार होने की कोशिश कर रहा था। जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक पाइथन कान की छेद में ही फंस गया।
.jpg)
ऐशली ग्लॉई नाम की इस महिला ने अपने फेसबुक पर तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि ये मेरी लाइफ का सबसे बुरा दिन था। जब मेरे द्वारा पाला हुआ अजगर यानी पाइथन मेरे ही कान में फंस गया। उन्होने बताया कि पाइथन को निकालने के लिए मुझे डॉक्टर के पास जाना पड़ा। ऐशली ने बताया कि सांप को निकालने के लिए उनके कानों को सुन्न किया गया और जोर से खींचकर सांप को बाहर निकाला गया फिलहाल सांप(पाइथन) की हालत अभी बेहतर है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story