इस वजह से शराब पीने के बाद बढ़ जाती है भूख: शोध
वैज्ञानिकों ने चूहों पर शोध कर बताया भूख लगने का असली राज

X
haribhoomi.comCreated On: 20 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. अक्सर शराब पीने के बाद लोगों की भूख बढ़ जाती है। लोग इसकी वजह समझ नहीं पाते और बस खाते रहते हैं। लेकिन लोगों की इस समस्या का कारण वैज्ञानिकों ने खोज लिया है। लंदन के फ्रांसिस क्रिक इंस्टीट्यूट में हुए एक शोध में इसका कारण पता चला है।
ये भी पढ़ें- महिला बॉडीबिल्डर को अपने मसल्स दिखाने पर हुई जेल
वैज्ञानिकों के अनुसार, शराब में मौजूद तत्व हमारे दिमाग की कोशिकाओं को प्रभावित करते हैं जिनसे हमें भूख का अहसास होता है। यह शोध चूहों पर किया गया जिसमें वैज्ञानिकों ने दस चूहों के शरीर में इंजेक्शन की सहायता से शुद्ध एल्कोहल (एथ्नॉल वॉटर सॉल्यूशन) इंसर्ट किया और तीन दिन तक उनकी निगरानी की। उन्होंने पाया कि चूहों ने बाकी दिनों से 10-25 प्रतिशत ज्यादा खाना खाया।
ये भी पढ़ें- पीते-पीते मुंह में फटा सिगरेट, टूट गए सात दांत
शोधकर्ताओं ने बताया कि एल्कोहल के सेवन के बाद दिमाग में मौजूद एजीआरपी न्यूरॉन्स सक्रिय हो जाते हैं जिस वजह से भूख बढ़ती है। वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि जरूरी नहीं कि मनुष्यों में भी यही निष्कर्ष निकले। लेकिन चूहों की तरह मनुष्यों में भी एजीआरपी न्यूरॉन्स पाए जाते हैं तो काफी हद तक ऐसा होना संभव है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story