दिल्ली एयरपोर्ट पर मिला ‘सोने का पपीता’!
दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

X
haribhoomi.comCreated On: 12 Oct 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. तस्कर भी तस्करी के लिए जाने कैसी-कैसी ट्रिक आजमाते हैं। बात जब सोने की तस्करी की हो तो दिमाग कुछ ज्यादा ही लगाना पड़ता है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर पुलिस दो तस्करों की ऐसी ही एक ट्रिक से हैरान रह गई। हालांकि सोने की तस्करी करने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
दरअसल, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपी पपीते में सोना छिपाकर ला रहे थे। सोने की कीमत 78 लाख रुपए आंकी जा रही है।
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क के उपायुक्त गोविंद गर्ग ने कहा कि बैंकाक से उनके आने के बाद सीमा शुल्क अधिकारियों ने उन्हें रोका।
आइबीएन7 की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके सामान की विस्तृत जांच में 2.6 किलोग्राम सोना मिला, जिसे हाथ में पकड़ने वाले बैग में रखे पपीते में छुपाया गया था। इस सोने की कीमत 77.65 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि सोने को जब्त कर यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story