5 फीट से घटकर 2 फीट की हो गईं शांति देवी
एक शहर से दूसरे शहर के डॉक्टरों के यहां दौड़ लगाती रहीं, मगर लंबाई घटनी कम नहीं हुई।

X
haribhoomi.comCreated On: 20 Sep 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में कानपुर के धरऊ गांव की शांति देवी आजकल चर्चा का केन्द्र बनी हुई हैं। जहां 25 साल पहले एक हादसे के जख्म ठीक होने के बाद अस्पताल से लौटी शांति देवी का कद अचानक घटने लगा है। कभी सवा पांच फीट की रहीं शांति देवी की लंबाई अब महज दो फीट रह गई है। अब 60 साल की उम्र में शांति देवी चल-फिर नहीं पाती हैं।
दरअसल, करीब 25 साल पहले घर के बाहर छप्पर रखा जा रहा था। घर के बाकी लोगों की तरह शांति देवी भी मदद कर रही थीं। इसी दौरान छप्पर की एक धन्नी सरकी फिर पूरा छप्पर शांति देवी के ऊपर आ गिरा। इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गईं। पति गंगाचरण कुशवाहा तथा अन्य लोग उन्हें अस्पताल ले गए। कुछ दिनों बाद ठीक हुई तो उन्हें घर ले आए।
प्रदेश 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, बेटे विमलेश ने बताया कि करीब तीन महीने बाद उन्होंने शरीर की पूरी हड्डियों में दर्द की शिकायत की। कुछ समय बाद शांति देवी के कद में कमी आनी शुरू हो गई। चार महीने में आधा फीट तक लंबाई कम हुई।
फिर डॉक्टर को दिखाया तो कई जांच हुईं। दवा भी हुई मगर फायदा नहीं हुआ। एक शहर से दूसरे शहर के डॉक्टरों के यहां दौड़ लगाती रहीं, मगर लंबाई घटनी कम नहीं हुई। कुछ साल में ही शांति देवी की लंबाई डेढ़ फीट कम हो गई। वहीं फायदा नहीं होने पर डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। थक-हार कर घर के लोग बैठ गए। अब शांति देवी की लंबाई केवल दो फीट बची है। कद में थोड़ी-थोड़ी कमी अभी भी आ रही है।

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story