कुछ ऐसी दिखती है अब पारले G गर्ल
नीरू नागपुर से हैं और अब वह 65 साल की हो चुकी हैं

X
haribhoomi.comCreated On: 31 Aug 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. हम आप बचपने से चाय के साथ पारले जी बिस्किट खाते आ रहे हैं। इसके पैक्ट पर जो लड़की दिखाई देती है उस बच्ची को तो आप बिल्कुल भी नहीं भूले होंगे। हालांकि वक्त के साथ साथ इसका स्वादा और पैक्ट दोनों बदला है लेकिन इसके पैक्ट पर छपि हुई बच्ची ज्यादा नहीं बदली है। लेकिन वास्तव में पारले जी गर्ल अब बहुत बूढ़ी हो चुकी है। 90 के दशक में पारले जी गर्ल पर खूब कयास लगाए गए थे। नीरू देशपांडे, सुधा मूर्ति और गुंजन गंडानिया को पारले जी गर्ल होने को लेकर कयास लगाए जाते थे। सबसे ज्यादा नीरू देशपांडे पर मीडिया कवरेज हुई थी।
इंडिया टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि नीरू नागपुर से हैं और अब वह 65 साल की हो चुकी हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया कि वह बिस्किट के कवर पर कैसे आई थी। वह केवल 4 साल की थी जब उनके पिता ने यह तस्वीर खींची थी जबकि उनके पिता कोई प्रफेशनल फोटोग्राफर नहीं थे। यह तस्वीर इतनी चर्चा में आई कि इसे पारले जी के कवर पर लिए जाने का फैसला किया गया।
यह तस्वीर आज भी बिस्किट के कवर पर रहती है। हालांकि पारले प्रॉक्ट्स के ग्रुप प्रॉडक्ट मैनेजर मयंक शाह ने इन खबरों को अफवाह बताया था। उन्होंने कहा था कि यह केवल एक इलस्ट्रेशन है जिसे 60 के दशक में एक एवरेस्ट क्रिएटिव ने बनाया था।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story