जहरीले सांपों से खुद को कटवाते हैं पुजारी
मां मनसा को यहां सांपों की देवी मानकर भक्त पूजा करते हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 19 Aug 2016 12:00 AM GMT
घाटशिला. सांपों के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे। सांप के काटने से इंसान का बचना बहुत ही मुश्किल होता है। भारत में जहरीले सांपों की कमी नहीं है। अगर सांप सामने भी आए जाए तो होश उड़ जाते हैं। देश में सांपों की पूजा भी जाती है। नागपंचमी के दिन सांपों को दूध पिलाया जाता है।
इस गांव के पुजारियों के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। पुजारी और सांप का ये कैसा रिश्ता जो आपने कभी नहीं देखा होगा। झारखंड के घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में यहां झापान (पुजारी) खुद को नाग से डंसवा रहे हैं और उन्हें कुछ नहीं होता। इन सांपों में इतना जहर है कि एक बार किसी को डंस लें तो जान चली जाए। वहीं, ये झापान बार-बार उनसे डंसवा रहे हैं। यह दृश्य बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिले का है। मौका था मनसा पूजा का।
मां मनसा को यहां सांपों की देवी मानकर भक्त पूजा करते हैं। क्षेत्र के मोहुलीशोल, कोकपाड़ा और मालकुंडी में मां मनसा की पूजा की गई। भक्ति भाव के साथ सब किया जा रहा है। इस दृश्य को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। बताया जाता है कि सांपों को झापान जंगल से पकड़कर लाते हैं और मुंह में जड़ी रखकर खुद को सांपों से डंसवाते हैं।
इस वी़डियो में देखिए कैसे पुजारी अपने गले में सांपों को डाले हुए है। उनके सामने सांप होने के बाद भी उनके चेहरे पर शिकन तक नहीं है। पुजारी खुद को जहरीले सांपो से काटवाते हुए दिख रहे हैं। इस नजारे को देखने के लिए जमघट लगा हुआ है। झापान यहां एक ही नहीं बल्कि तीन-तीन सांपों को गले में डाले हुए हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story